Qutub Minar

कुतुब मीनार की मस्जिद में नमाज पर लगी रहेगी रोक, HC ने…

591 0

नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi HC) की अवकाश पीठ ने कुतुब मीनार (Qutub Minar) परिसर में स्थित मस्जिद (Mosque) में नमाज अदा करने पर रोक लगाने के एएसआई के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर जल्द सुनवाई से इनकार कर दिया। बता दें कि बीते दिनों कुतुब मीनार (Qutub Minar) परिसर में स्थित मस्जिद में नमाज पढ़े जाने पर रोक को हटाने के लिए एक वकील ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

कुतुब मीनार परिसर में मौजूद मस्जिद में नमाज पढ़े जाने पर रोक के एएसआई के फैसले को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी, जिसमें एक वकील की ओर से कहा गया कि यह वक्फ बोर्ड की संपत्ति है और यहां काफी वक्त से नमाज पढ़ी जा रही है। इसके बावजूद 15 मई को अचानक से भारतीय पुरतत्व सर्वेक्षण यानी एएसआई ने वहां नमाज पढ़ने पर रोक लगा दी।

जेल में बंद नवजोत सिद्धू की अचानक तबीयत बिगड़ी, PGI में हुई जांच

हलांकि, इस याचिका पर उस वक्त भी तुरंत सुनवाई करने से हाईकोर्ट ने साफ तौर पर इनकार कर दिया था। दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा था कि हम आज सुनवाई के लिए याचिका को लिस्ट नहीं कर सकते। अगर आप गर्मी की छुट्टियों के दौरान सुनवाई चाहते हैं तो रजिस्ट्रार के सामने अपनी बातें रखें। इसके बाद अवकाश पीठ के पास यह याचिका पहुंची थी, लेकिन कोर्ट ने इस पर भी जल्द सुनवाई करने से इनकार कर दिया।

विश्व में सबसे अच्छी उपजाऊ धरती उप्र की : राष्ट्रपति

Related Post

UP CM Yogi roared in Siwan, Bihar

सिवान में गरजे यूपी के मुख्यमंत्री योगी, राजनीति इस्लाम पर किया कठोर हमला

Posted by - October 31, 2025 0
सिवान। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बिहार के सिवान विधानसभा क्षेत्र में भारी जनसमूह को संबोधित…
CM Yogi heard the problems of 150 people

मुख्यमंत्री योगी ने सुनीं 150 लोगों की समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश

Posted by - January 3, 2025 0
गोरखपुर। शुक्रवार को कड़ाके की ठंड के बावजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को नए साल के पहले…
Anandiben Patel

महाकुम्भ में डुबकी लगाकर अभिभूत हुईं राज्यपाल, कहाः वर्षों तक नहीं भूल पाएंगे दिव्य अनुभव

Posted by - February 16, 2025 0
महाकुम्भनगर। तीर्थराज प्रयागराज में महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) के महासमागम में रविवार को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भी…