Etah

नामांकन करने जा रहे सपा प्रत्याशी का पर्चा लेकर भागा युवक, बवाल

562 0

एटा: 36 सीटों पर होने वाले यूपी विधान परिषद (UP MLC Election 2022) के लिए सोमवार को नामांकन का आखिरी दिन है। आज के दिन सपा और बीजेपी के उम्मीदवार अपना पर्चा दाखिल कर रहे हैं। वहीं एटा (Etah) जिले से एक मामला सामने आया है कि यहां पर सपा (SP) एमएलसी प्रत्याशी उदयवीर सिंह पर्चा दाखिल करने जा रहे थे लेकिन उससे पहले उनका पर्चा लेकर एक युवक भाग गया।

डीएम कार्यालय पर पुलिस फोर्स तैनात थी लेकिन सुरक्षा व्यवस्था होने के बाद पुलिस के सामने पर्चा लेकर भागने की घटना के बाद नामांकन स्थल पर जमकर बवाल हुआ। पर्चा छीना कर भाग रहे युवक को सपा समर्थकों ने मौके से पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद बीजेपी कार्यकर्ता भी सामने आ गए और दोनों दलों के बीच मारपीट शुरू हो गई। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह हालात संभाला।

यह भी पढ़ें : RBI सहायक परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, डाउनलोड करने की देखें अंतिम तिथि

Related Post

आज से थम जाएगा चुनाव प्रचार का शोर, नियमों का उल्लघंन करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

Posted by - October 19, 2019 0
नई दिल्ली। विधानसभा चुनावों के प्रचार का कार्य 19 अक्तूबर यानी आज शाम 6 बजे तक किया जा सकता है।…
CM Yogi

सपा सरकार में अपराधी थे सत्ता के सरपरस्त, देशद्रोही आतंकियों के मुकदमें भी ले लिए जाते थे वापस

Posted by - March 2, 2023 0
लखनऊ। यूपी विधानपरिषद् में बजट सत्र को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कानून व्यवस्था के मोर्चे…