WHO

दुनिया में कोविड-19 का सबसे बुरा दौर आना अभी बाकी : डब्ल्यूएचओ

755 0

नई दिल्ली। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने चेतावनी दी है कि दुनिया भर में कोविड-19 संक्रमण का सबसे बुरा दौर आना बाकी है।डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डॉ. तेद्रोस गेब्रियेसस ने कहा कि संक्रमण का प्रकोप तेज हो रहा है और हम स्पष्ट रूप से महामारी के चरम पर नहीं पहुंचे हैं।

वैश्विक स्तर पर मौतों की संख्या कम होती दिख रही है लेकिन वास्तव में कुछ ही देशों ने मरने वालों की संख्या कम करने में महत्वपूर्ण प्रगति की है जबकि अन्य देशों में मौतें अभी भी बढ़ रही हैं। डॉ. तेद्रोस ने डब्ल्यूएचओ की नियमित प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि सप्ताहांत में दुनिया भर में संक्रमण के 400,000 से अधिक मामले सामने आये।

बोइंग 787 की पायलट कमांडर पुष्पांजलि पोत्सांगबाम बोलीं- देश पहले, परिवार बाद में

विश्व भर में अब तक कोरोना के 1.14 करोड़ मामले सामने आए हैं और 5.35 लाख से अधिक लोगों की जान गई है। उन्होंने कहा कि हम महामारी के शुरुआती चरण से लेकर अब तक कहते रहे हैं कि यह वायरस बहुत खतरनाक है। हमने संक्रमण के शुरुआती दिनों से ही इसे कई बार लोगों का सबसे बड़ा दुश्मन करार दिया है।

इसके दो खतरनाक संयोजन हैं, पहला कि यह बहुत तेजी से फैलता है और दूसरा कि इससे मौत हो सकती है इसीलिए हम चिंतित थे और दुनिया को लगातार चेतावनी दे रहे थे।

Related Post

Lucknow University

लखनऊ विश्वविद्यालय में बड़ी धांधली, लॉ का पेपर आउट होने से मचा हंगामा

Posted by - December 11, 2019 0
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में धांधली का बड़ा मामला सामने आया है। हिन्द कालेज की चेयरपर्सन डॉक्टर ऋचा जोकि विश्वविद्यालय से…
दिल्ली हिंसा

दिल्ली हिंसा मामला SC पहुंचा, वजाहत हबीबुल्लाह ने प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग

Posted by - February 25, 2020 0
नई दिल्ली। दिल्ली में नागरिकता कानून CAA को लेकर हिंसक प्रदर्शन चल रहा है। इसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की…
अमित शाह का वार

अमित शाह का वार, सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाक पीएम और राहुल बाबा का चेहरा हुआ एक समान

Posted by - April 3, 2019 0
उत्तरकाशी। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज उत्तरकाशी में गरजे हैं। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में AFSPA के मुद्दे पर कांग्रेस पर हमला…
RAJESH BHUSHAN

देश के इन 10 जिलों में तेजी से फैल रहा संक्रमण, महाराष्ट्र-पंजाब में स्थिति गंभीर

Posted by - March 24, 2021 0
ऩई दिल्ली। देश में कोरोना (Coronavirus) का कहर लगातार जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में 47…