CM Dhami

भाजपा राज में हर क्षेत्र का विकास, तुष्टिकरण नहीं संतुष्टिकरण पर जोर: सीएम धामी

329 0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि पिछली सरकारें परियोजनाओं की नींव रखती थीं और चुनाव के बाद उन्हें पूरा करना भूल जाती थीं, लेकिन भाजपा सरकार जिन योजनाओं का शिलान्यास करती है, उनका लोकार्पण भी करती है। भाजपा सरकार हर क्षेत्र के संतुलित विकास पर ध्यान केंद्रित कर रही है। सरकार का जोर संतुष्टिकरण पर है, तुष्टिकरण पर नहीं।

215 करोड़ से अधिक लागत की 11 विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण के अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार संपूर्ण उत्तराखंड के विकास के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण कर रही है। मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने इसका ब्यौरा भी दिया। उन्होंने कहा कि विगत दो माह में करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं का लोकार्पण यह दर्शाता है कि भाजपा सरकार किस स्पीड और स्केल के साथ कार्यों को पूरा कर रही है।

नए भारत का दर्शन कर रही दुनिया-

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की भाजपा सरकार न तो जाति का सहारा लेती है और न ही झूठे वादे करती है। जो कहती है, उसे हर हाल में पूरा करके दिखाती है। मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास पथ पर बढ़ा है। सुरक्षा, आर्थिक समृद्धि, आस्था के सम्मान, आजीविका, हरेक क्षेत्र में दुनिया नए भारत का दर्शन कर रही है।

उत्तराखंड का तीव्र विकास होने से लोगों की बदली धारणा-

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि देश के साथ उत्तराखंड का भी तीव्र विकास हुआ है। लोगों की उत्तराखंड के प्रति धारणा बदल चुकी है। डबल इंजन की सरकार डबल स्पीड में काम कर रही है। इस कारण देवभूमि में विकास के कार्य होने के साथ युवाओं के लिए रोजगार के अवसर तेजी से बढ़े हैं। वहीं शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार विकास के नित नए आयाम रच रही है।

विकसित उत्तराखंड की नींव को मजबूत करेगा 21वीं सदी का तीसरा दशक-

धामी (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने केदारनाथ की पवित्र भूमि से 21वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखंड का दशक यूं ही नहीं बताया था। दरअसल, ये दशक देवभूमि के चहुंमुखी विकास का दशक है। महिलाओं को समान अधिकार देने का दशक है। केदारखंड के साथ मानसखंड मंदिर माला के तहत मंदिरों के सौंदर्यीकरण का दशक है। उत्तराखंड को आत्मनिर्भर बनाने का दशक है। सक्षम, समर्थ और विकसित उत्तराखंड की नींव को मजबूत करने वाला दशक है। उन आकांक्षाओं को पूरा करने का दशक है, जो कभी असंभव लगती थी।

Related Post

2019 के लोकसभा चुनाव की इस महीने से पहले तारीखें होंगी घोषित

Posted by - January 18, 2019 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गृह राज्य गुजरात में सत्तारूढ़ बीजेपी के वरिष्ठ नेता तथा उपाध्यक्ष आई के जाडेजा…
Dhami

चारधाम यात्रा में हेल्थ एटीएम होने से श्रद्धालुओं को होगी सुविधा : धामी

Posted by - March 25, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) में हेल्थ एटीएम की सुविधा होने से श्रद्धालुओं को…
सारा का कंप्यूटर से तेज है दिमाग

चेन्नई की सारा का कंप्यूटर से तेज है दिमाग, चंद मिनटों में हल करती है पहेली

Posted by - November 22, 2019 0
चेन्नई। दुनिया में हर क्षेत्र में कुछ नया इतिहास लिखने वाले को ही पुरस्कार दिया जाता है। ऐसी ही श्रेणी…

शरद पवार ने केंद्र और यूपी सरकार को घेरा, कहा- पहले कभी नहीं हुई लखीमपुर जैसी घटना

Posted by - October 13, 2021 0
नई दिल्ली। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र और यूपी सरकार को घेरा है।…