नकदी देख चोर को पड़ा दिल का दौरा

नकदी देख चोर को पड़ा दिल का दौरा

878 0

बिजनौर में चोरी के बाद बैग मे ढेर सारी नकदी देखकर मारे खुशी के एक चोर को दिल का दौरा पड़ गया तो साथी ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इसी वजह से दोनों पुलिस की पकड़ में भी आ गये। पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया किया कि कोतवाली देहात के चौराहे पर उरूज हैदर के जनसेवा केन्द्र से 16-17 फरवरी की रात 7.04 लाख रुपये नगदी और अन्य सामानों की चोरी हुई थी।  पुलिस ने नौशाद और एजाज को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से 3.70 लाख रुपये  नकदी, दो तमंचे और एक बाइक बरामद की है।

दो बच्चों की गला दबाकर मां ने की हत्या

पुलिस हिरासत मे नौशाद ने बताया कि चोरी के बाद बैग मे इतनी नगदी देखकर एजाज को खुशी के मारे दिल का दौरा पड़ गया। उसे जिला मुख्यालय पर अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा जहां उसके इलाज मे सवा लाख रूपए लग गये। नौशाद भी 1.30 लाख रुपये जुए में हार गया। पुलिस इनके खर्चाे से ही इन तक पहुंच पायी और चोरी के मामले को सुलझा लिया।

Related Post

Maha Kumbh

अपने इष्ट गणपति और नागा संन्यासियों को लेकर महाकुम्भ क्षेत्र पहुंचा श्री शंभू पंच दशनाम अटल अखाड़ा

Posted by - January 1, 2025 0
महाकुंभ नगर। प्रयागराज के संगम तट पर आयोजित होने जा रहे महाकुम्भ (Maha Kumbh) में जन आस्था के केंद्र सनातन…
CM Yogi

सोलर पैनल से सशक्त हो रहे यूपी के किसान, यूपी बना ऊर्जा का मजबूत केंद्र- सीएम योगी

Posted by - November 21, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश में आयोजित “पार्टनरशिप कॉन्क्लेव” में प्रदेश के सतत विकास…