Ram ki Paidi

सरयू जी के तट पर विकास की धारा

457 0

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) का मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के प्रति अटूट आस्था और समर्पण का भाव स्वत: स्फूर्त रूप से दिख रहा है। पांच साल पहले जो अयोध्या राजनीतिक रूप से अछूत मानी जाती थी, आज वही अयोध्या (Ayodhya) वैश्विक नगरी बनकर उभर रही है। सीएम योगी (CM Yogi) ने अयोध्या को वैश्विक नगरी बनाने में कोई कसर भी नहीं छोड़ी है। अयोध्या में 20 हजार करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्य हो रहे हैं। इसमें दिसंबर तक करीब 17 सौ करोड़ रुपए की परियोजनाएं पूरी हो जाएंगी।

प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या (Ayodhya) 2024 के पहले वैश्विक नगरी का रूप ले लेगी। सरकार की ओर से विभिन्न विभागों की ओर से कराए जा रहे ज्यादातर प्रोजेक्ट 2024 के पहले पूरे होंगे। इसमें मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से लेकर काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर बन रहा श्रीराम जन्मभूमि काॉरिडोर भी शामिल है। अयोध्या में उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद सबसे अधिक तीन हजार करोड़ रुपए ग्रीन फिल्ड टाउनशिप विकसित करने के लिए खर्च कर रहा है। यह परियोजना मार्च 2024 तक पूरी होनी है और अब तक करीब 83 फीसदी भूमि की खरीद हो चुकी है।

12 हजार करोड़ रुपए खर्च कर रहा है एनएचएआई

अयोध्या (Ayodhya) को वैश्विक नगरी बनाने में भाजपा की डबल इंजन सरकार भी पूरा सहयोग कर रही है। नेशनल हाइवे अथारिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) सड़कों के निर्माण पर करीब 12 हजार करोड़ रुपए खर्च कर रही है। चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण के लिए 6657 करोड़ और 5924 करोड़ की लागत से साढ़े 67 किमी लंबा अयोध्या बाईपास बनाया जा रहा है।

यह हैं प्रमुख कार्य

मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए 1175 करोड़ रुपए का अनुमोदन है, जिसमें 843 करोड़ रुपए निजी भूमि के लिए खर्च किए गए हैं।

श्रीराम जन्म भूमि पथ (सुग्रीव किला से श्रीराम जन्म भूमि तक) चौड़ीकरण

भक्ति पथ (श्रृंगार हाट से श्रीराम जन्म भूमि तक) चौड़ीकरण राम पथ (सहादतगंज से नयाघाट तक) चौड़ीकरण

अयोध्या बाईपास (रिंग रोड) निर्माण

चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग चौड़ीकरण

एनएच 27 (लखनऊ-अयोध्या-गोरखपुर) मार्ग चौड़ीकरण

राष्ट्रीय राजमार्ग 330ए (जगदीशपुर-अयोध्या सेक्शन) मार्ग चौड़ीकरण

सालारपुर रेलवे स्टेशन टर्मिनल निर्माण

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे परियोजना जनपद अयोध्या

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे परियोजना जनपद अम्बेडकरनगर

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे परियोजना जनपद अम्बेडकरनगर

Related Post

CM Yogi

अपने हस्तशिल्पियों और कारीगरों के बल पर भारत एक बड़ी ताकत के रूप में उभरेगा: सीएम योगी

Posted by - September 17, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि ‘पीएम विश्वकर्मा’ योजना’ (PM Vishwakarma Yojna)आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को एक…
CM Yogi

वन नेशन वन इलेक्शन प्रस्ताव को मंजूरी देने के लिए सीएम योगी ने जताया पीएम मोदी का आभार

Posted by - September 18, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को वन नेशन, वन इलेक्शन (One Nation One Election) के प्रस्ताव को…
AK Sharma

उपभोक्ताओं की समस्या के लंबित रखने की प्रवृत्ति से बाहर निकलना होगा: एके शर्मा

Posted by - September 13, 2022 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma)  के निर्देश पर ‘विद्युत समाधान सप्ताह’ ( Samadhan…
CM Yogi

जिनकी प्रवृत्ति डकैती की थी, उन्होंने उत्तर प्रदेश को भी अंधेरे में रखा: मुख्यमंत्री योगी

Posted by - February 25, 2026 0
टोक्यो/लखनऊ। “पहले यूपी में सड़कें नहीं थीं, बिजली नहीं आती थी। क्योंकि अंधेरे में काम करने वालों को उजाला रास…