CM Bhajan Lal

राज्य सरकार शीघ्र ही युवा नीति-2024 लाएगी: मुख्यमंत्री

302 0

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में नित नए आयाम स्थापित कर रही है। सरकार द्वारा आगामी पांच वर्षों में चार लाख सरकारी भर्तियां की जाएगी। इस वर्ष भी एक लाख से अधिक पदों पर भर्ती की जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए युवा नीति-2024 तथा कौशल क्षमता विकास के लिए नई स्टेट स्किल पॉलिसी लाई जा रही है, जिससे युवाओं की प्रगति का मार्ग प्रशस्त हो सके। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जयपुर के 18वें दीक्षांत समारोह में संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राजस्थान राज्यपाल हरिभाऊ बागडे भी मौजूद थे।

शर्मा (CM Bhajan Lal) ने कहा कि युवाओें को स्टार्टअप स्थापित करने तथा उनमें उद्यमिता बढ़ाने के लिए अटल एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम शुरू किया जा रहा है, जिसके माध्यम से युवाओं को देश-विदेश के उत्कृष्ट सीईओ का मार्गदर्शन मिलेगा। साथ ही, इसके तहत चयनित स्टार्टअप्स को 10 करोड़ रुपये तक की फंडिंग भी उपलब्ध करवाई जाएगी।

उन्होंने (CM Bhajan Lal) कहा कि जयपुर, भरतुपर, बीकानेर और उदयपुर में एक हजार करोड़ रुपये की लागत से अटल इनोवेशन स्टूडियो एंड एक्सीलरेटर्स स्थापित किए जा रहे हैं, जिससे युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध हो सके।

शर्मा (CM Bhajan Lal) ने कहा कि तेजी से बदलते हुए परिदृश्य में विद्यार्थी अपनी विशेषज्ञता से न केवल नई तकनीक का विकास कर सकते हैं, बल्कि अनेक समस्याओं के समाधान में भी अपनी भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे अपनी असीमित क्षमता का उपयोग करते हुए देश और प्रदेश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

एमएनआईटी के निदेशक प्रो. एन. पी. पाढ़ी ने संस्था का प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि संस्थान को शोध और अनुसंधान में 15 पेटेंट मिले हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भविष्य में एमएनआईटी विश्व भर में अग्रणी संस्थान बनेगा।

Related Post

मध्य प्रदेश के बाढ़ ग्रस्त इलाके में दौरा करने पहुंचे कृषि मंत्री तोमर पर लोगों ने फेंका कीचड़

Posted by - August 8, 2021 0
बाढ़ से जूझ रहे मध्य प्रदेश में शनिवार को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर प्रभावित इलाकों में दौरा करने…
CM Dhami

मुख्यमंत्री को केनरा बैंक ने मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु 25 लाख रुपये का चेक किया भेंट

Posted by - March 31, 2026 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से आज मुख्यमंत्री आवास में केनरा बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस…
cm dhami

सीएम धामी ने पत्रकार सम्मान पेंशन योजना का किया अनुमोदन

Posted by - May 11, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने पत्रकारों और उनके आश्रितों को आर्थिक सहायता के लिए पत्रकार कल्याण कोष…