नहीं थम रहा पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उछाल, 15 दिनों में 12 बार बढ़े दाम

636 0

नई दिल्ली। आज एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के दामों में उछाल आया है। लगातार तीसरे दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमतों में 35 पैसे की बढ़ोतरी की है तो वहीं डीजल के दाम भी 35 पैसे बढ़े हैं। सिर्फ अक्टूबर महीन में पेट्रोल 3.50 रुपये महंगा हो गया है तो वहीं डीजल की कीमतों में 4 रुपये तक की बढ़ोतरी देखने को मिली है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 105.14 रुपये प्रति लीटर हो गया है जबकि डीजल 93.87 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।

पेट्रोलियम विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल 105.14 रुपये प्रति लीटर जबकि मुंबई में 111.09 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, दिल्ली में डीजल 93.87 रुपये प्रति लीटर की नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर है और मुंबई में डीजल महानगरों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद आज यानी 15 अक्टूबर को 101.78 रुपये प्रति लीटर पर टिका है।

 

4 प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत इस प्रकार है-

शहर का नाम पेट्रोल     डीजल
दिल्ली  105.14  93.87
मुंबई  111.09 101.78
कोलकाता 105.76 96.98
चेन्नई 102.40 98.26

 

देश के अधिकांश हिस्सों में पेट्रोल की कीमत पहले से ही 100 रुपये प्रति लीटर से ऊपर है। डीजल की दरें भी रिकार्ड स्तर पर है। अक्टूबर महीने के 15 दिनों में पेट्रोल-डीजल 12 बार महंगा हुआ है। 4, 12 और आज 13 अक्टूबर को छोड़कर अन्य सभी दिन तेल महंगा हुआ है।

वहीं पेट्रोल-डीजल की बेलगाम बढ़ती कीमतों से आम जनता बेहद परेशान हैं। त्यौहारों से पहले पेट्रोल-डीजल समेत अन्य जरूरत की चीजों पर महंगाई ने जमकर वार किया है। लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।

Related Post

जस्टिस रंजन गोगोई

मेरा एक हिस्सा हमेशा सुप्रीम कोर्ट में रहेगा मौजूद : जस्टिस रंजन गोगोई

Posted by - November 15, 2019 0
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई 17 नवम्बर को सेवानिवृत्त हो जाएंगे। इससे पूर्व शुक्रवार को सुप्रीम…
CM Yogi inaugurated the farmers fair

सीएम योगी ने किया किसान मेले का उद्घाटन, कहा- आत्मनिर्भरता से ही विकसित होगा उत्तराखंड

Posted by - February 6, 2025 0
पौड़ी गढ़वाल। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे, जहां उन्होंने यमकेश्वर स्थित गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय…
BJP

पश्चिम बंगाल के दो BJP सांसदों ने विधायक के पद से इस्तीफा दिया

Posted by - May 13, 2021 0
कोलकाता। हाल ही में पश्चिम बंगाल विधानसभा विधानसभा चुनाव में निर्वाचित हुए भाजपा (BJP) सांसद जगन्नाथ सरकार और नीसिथ प्रमाणिक…
CM Dhami

सीएम धामी ने किया नशा मुक्त उत्तराखंड का आह्वान, कहा-हम सबको मिलकर इसे है हराना

Posted by - December 12, 2023 0
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को नशा मुक्त देवभूमि मिशन 2025 (Drugs Free Devbhoomi…
एकेटीयू स्वच्छ कैंपस रैंकिंग 2019 में नंबर 1

एकेटीयू स्वच्छ कैंपस रैंकिंग 2019 में देश का नंबर 1 संस्थान

Posted by - December 3, 2019 0
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय ने स्वच्छ कैंपस रैंकिंग 2019 ऑफ़ हायर एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन्स में पूरे देश में…