CM Dhami

पेरिस ओलिंपिक में प्रतिभाग कर लौटे खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री से की भेंट

359 0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से मंगलवार को सीएम आवास पर पेरिस ओलिंपिक में प्रतिभाग कर लौटे खिलाड़ी अंकिता ध्यानी, परमजीत सिंह और सूरज पंवार ने भेंट की। मुख्यमंत्री धामी ने तीनाें अधिकारियाें का सम्मानित भी किया।

मंगलवार को पेरिस ओलिंपिक में प्रतिभाग कर लौटे खिलाड़ी अंकिता ध्यानी, परमजीत सिंह और सूरज पंवार मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचे और

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने तीनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे आगे आने वाली प्रतियोगिताओं में पूरे समर्पण से अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करें। राज्य सरकार और प्रदेश की जनता उनके साथ है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने तीनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उन्हें सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उल्लेखनीय है कि पेरिस ओलंपिक में सूरज पंवार ने 42 किमी रेस वॉक मिक्स्ड रिले, परमजीत सिंह ने 20 किमी रेस वॉक और अंकिता ध्यानी ने पांच हजार मीटर में प्रतिभाग किया था।

Related Post

राहुल के नेतृत्व में राष्ट्रपति कोविंद से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

Posted by - October 13, 2021 0
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने लखीमपुर खीरी हिंसा के…
CM Yogi

ICSE व ISC की बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को सीएम योगी ने दी बधाई

Posted by - May 14, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को घोषित ICSE 10वीं व ISE 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्तीर्ण छात्रों,…