CM Dhami

भाजपा की डबल इंजन सरकार बनाने को बेताब है दिल्ली की जनता: पुष्कर सिंह धामी

190 0

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने दिल्ली के द्वारका में भाजपा प्रत्याशी पद्युमन राजपूत के पक्ष में जनसभा को संबोधित कर भाजपा को प्रचंड मतों से विजयी बनाने की अपील की। मुख्यमंत्री धामी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली की जनता के जोश और उत्साह को देखकर यह निश्चित है कि इस बार विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ कमल खिलने वाला है।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि द्वारका में एक तरफ ऐसे प्रत्याशी मैदान में है जो परिवारवाद को बढ़ाते हैं और टिकट खरीद कर लाते हैं वहीं दूसरी ओर कर्मठ और जनसेवा को समर्पित प्रद्युमन खड़े हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में इसलिए समान नागरिक संहिता लागू हो पाई क्योंकि वहां पर आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में डबल इंजन सरकार है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने यूसीसी में ऐसे प्रावधान किए हैं जिससे अब कोई भी आफताब दिल्ली की तरह श्रद्धा वालकर के साथ हैवानियत नहीं कर सकेगा।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि दिल्ली की आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार करने के मामले में कांग्रेस से भी आगे बढ़ गई है। आप सरकार के कुप्रबंधन का ही नतीजा है कि 31 सालों में पहली बार दिल्ली को राजस्व घाटे का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि जब कोविड में दिल्ली की जनता ऑक्सीजन के लिए तड़प रही थी तब केजरीवाल आठ बंगलों को तोड़कर शीशमहल बना रहे थे। कहा कि केजरीवाल की नाकारा सरकार के कारण ही दिल्ली के लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ नहीं मिल पाया।

उन्होंने कहा कि इस बार दिल्ली में परिवर्तन की लहर चल रही है और लोगों को डबल इंजन बनाने के लिए पांच फरवरी का इंतजार है। इस अवसर पर पूर्व सांसद रामचरण बोरा, राजेंद्र मित्तल, रामनिवास दहिया, गौरव चौधरी, पूनम जिंदल, सत्येंद्र सिंह, मनोज चौधरी, गंभीर सिंह नेगी, धर्मेंद्र सिंह, नीरज, कुनाल मेहता, विनय रोहिला, अशोक, राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी समेत कई लोग उपस्थित रहे।

Related Post

dhami

सीएम धामी ने रविंदर जन्मोत्सव-2022 कार्यक्रम का किया शुभारंभ

Posted by - May 8, 2022 0
नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने जनपद नैनीताल के  रामगढ़ मे  शान्ति निकेतन ट्रस्ट फॉर हिमालया के तत्वाधान…
DM Savin Bansal

सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट, मायने मेरी आपकी भूमिका और भी हो जाती है गहनः-डीएम

Posted by - August 31, 2025 0
देहरादून: लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना में प्रभावित परिवारों को भुगतान की जाने वाली अनुग्रह राशि और त्यूनी प्लासू जल विद्युत परियोजना…

चुनाव नहीं लड़ेंगे, पर देंगे वोट की चोट, सरकार का इलाज हो कर रहेगा- टिकैत ने किया बड़ा एलान

Posted by - July 13, 2021 0
मोदी सरकार के तीनों विवादित कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे भाकियू नेता राकेश टिकैत ने बड़ा एलान किया…

फिर से नजरबंद की गईं महबूबा मुफ्ती, ट्वीट कर सरकार पर बोला हमला

Posted by - September 29, 2021 0
जम्मू। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को लेकर बड़ी खबर आ रही है। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती को…