corona cases in india

देश में एक्टिव केस की संख्या 19 लाख के पार

853 0

ऩई दिल्ली।  देश में कोरोना वायरसस संक्रमण के नए मामलों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार को देश में 2,73,810 नए मामले सामने आए। भारत में कोविड-19 के एक्टिव मामलों की संख्या 19 लाख (active cases in the country crosses 19 lakhs) से ज्यादा हो चुकी है, जो कुल संक्रमित केस का 12.18 फीसदी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पांच राज्यों महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और केरल से भारत के कुल एक्टिव केस का 65.02 फीसदी है। वहीं रविवार को एक दिन संक्रमण से सबसे ज्यादा मौतें (1619) दर्ज की गई। बढ़ते केस को देखते हुए बिहार सरकार ने भी 15 मई तक नाइट कर्फ्यू (रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक) लगाया है। वहीं स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान, अन्य शैक्षणिक संस्थान, सभी सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल, क्लब, स्विमिंग पूल, स्टेडियम, जिम, पार्क और उद्यान 15 मई तक बंद रहेंगे।

इसके अलावा राजस्थान सरकार ने भी आवश्यक सेवाओं को छोड़कर आज से 3 मई तक राज्य में लॉकडाउन लगाया है। वहीं देश में अब तक 12.38 करोड़ वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है।

Related Post

Savin Bansal

घनघोर अंधकार से शिक्षा के उजाले की ओरः जिला प्रशासन की सार्थक पहल आधुनिक ICC

Posted by - December 27, 2025 0
देहरादून: मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में देहरादून जिला प्रशासन द्वारा भिक्षावृत्ति से रेस्क्यू किए गए 27 बच्चों को शनिवार को इंटेंसिव…
CM Nayab Singh Saini

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया महाराजा अग्रसेन हिसार हवाई अड्डे का दौरा

Posted by - March 31, 2025 0
चंडीगढ़।  हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी (CM Nayab Saini) ने सोमवार को महाराजा अग्रसेन हिसार हवाई अड्डे का दौरा किया…