Haryana Elections

हरियाणा में चुनाव का शोरगुल थमा, सभी दलों ने झोंकी ताकत

200 0

चंडीगढ़। हरियाणा में 15वीं विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Elections)  के लिए चल रहा प्रचार गुरुवार की शाम समाप्त हो गया। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सभी राजनीतिक दलों ने अपनी ताकत दिखाई। कांग्रेस की तरफ से राहुल गांधी, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह, भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री नायब सैनी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, आम आदमी पार्टी की तरफ से दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने हरियाणा (Haryana) में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया।

प्रचार समाप्त होने तक प्रदेश की ज्यादातर सीटों पर कांग्रेस व भाजपा के बीच सीधा मुकाबला बना हुआ है। चुनाव प्रचार के दौरान सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी की तरफ से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हरियाणा (Haryana) में जमकर प्रचार किया। प्रचार के दौ भाजपा ने हरियाणा में करीब 150 चुनावी रैलियां की। इनमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह की 14 रैलियां शामिल हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने ऑडियो ब्रिज के माध्यम से भी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने भी प्रदेश में छह-छह रैलियों को संबोधित किया। भाजपा ने 40 से अधिक केंद्रीय मंत्रियों को प्रचार के लिए हरियाणा में उतारा। भाजपा ने तीसरी बार सरकार बनाई तो हरियाणा में राजनीतिक रिवाज बदल सकता है।

दूसरी तरफ विपक्षी दल कांग्रेस ने पूरे प्रचार अभियान के दौरान प्रदेश में 70 चुनावी रैलियों का आयोजन किया, जिसमें राहुल गांधी व प्रियंका गांधी की छह रैलियां व दो रोड शो शामिल हैं। इसके अलावा अंतिम चरण में मल्लिकार्जुन खडग़े ने भी हरियाणा में दो रैलियों को संबोधित किया। कांग्रेस ने हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू के अलावा कई राज्यों के पूर्व मुख्यमंत्रियों को हरियाणा में प्रचार के लिए उतारा। चुनाव प्रचार के शुरू से लेकर समापन तक कांग्रेस गुटबाजी में जूझती रही। कांग्रेस अगर इस बार सत्ता में आती है तो दस साल का बनवास खत्म हो जाएगा।

हरियाणा (Haryana) में लंबे समय से हाशिए पर चल रही इनेलो ने इस बार बड़ी गंभीरता से चुनाव लड़ा है। पिछले चुनावों के मुकाबले सहयोगी बसपा की सुप्रीमो मायावती ने इस बार प्रदेश में अधिक समय दिया है। कुमारी मायावती ने भी हरियाणा में चार चुनावी रैलियां की। इनेलो को पिछले चुनाव में केवल एक सीट पर जीत मिली थी। इस बार अगर इनेलो की सीटें बढ़ती हैं तो पार्टी फिर से प्रदेश की राजनीति में खड़ी हो जाएगी।

सवालों का जवाब नहीं दे पा रहे भूपेंद्र हुड्डा: सीएम नायाब सिंह

जननायक जनता पार्टी ने इस बार आजाद समाज पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा है। पिछले चुनाव में जेजेपी को दस सीटों पर जीत मिली थी। इस जीत को दोहराना जेजेपी के लिए मुश्किल है। बदले हुए हालातों में जेपीपी को इस चुनाव में जो भी मिलेगा वह उसके लिए लाभदायक होगा। जेजेपी की तरफ से दुष्यंत चौटाला तथा आसपा के चंद्रशेखर रावण ने प्रदेश में लगातार रैलियां करके खुद को प्रचार के मुकाबले में बनाए रखा।

दिल्ली व पंजाब में सरकार चला रही आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल, दिल्ली व पंजाब के मंत्रियों ने हरियाणा में 50 से अधिक रैलियां की हैं। आप हरियाणा में पहले भी चुनाव लड़ चुकी है लेकिन अभी तक खाता नहीं खुला है। प्रचार के दौरान आम आदमी पार्टी का एक प्रत्याशी भाजपा और एक प्रत्याशी कांग्रेस में चला गया।

Related Post

CM Yogi

चुनाव में राहुल गांधी की इंट्री, बीजेपी व एनडीए की जीत की गारंटी- योगी आदित्यनाथ

Posted by - October 31, 2025 0
सिवान/वैशाली/भोजपुर। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Elections) में बीजेपी व एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM…
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आंजनेय कुमार

‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की सार्थकता तभी होगी जब हम महिलाओं को उपयुक्त स्थान दे पाएंगे’-आंजनेय कुमार

Posted by - March 8, 2020 0
रामपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रामपुर के विकास भवन में जिले की अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने…
CM Dhami

पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है: मुख्यमंत्री

Posted by - December 11, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से मुख्यमंत्री आवास में घनसाली स्वास्थ्य जन संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने आज मुलाकात…