Kashi Tamil Sangamam

तमिलनाडु और काशी के मंदिरों की दिखी भव्यता, प्रदर्शनी में दिखे मशहूर कलाकार

389 0

वाराणसी। उत्तर-दक्षिण भारत की सभ्यता, संस्कृति, भाषा, संगीत परंपरा को साझा करने के उद्देश्य से आयोजित काशी-तमिल संगमम (Kashi Tamil Sangamam) में तमिलनाडु के मंदिरों की भव्यता दिखी। वहीं प्रदर्शनी में हिंदी व तमिल फिल्मों के मशहूर कलाकार भी दिखाई दिये। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को इसका उद्घाटन किया।

इसके बाद एक माह तक चलने वाले इस आयोजन (Kashi Tamil Sangamam) में रंगत में आ गयी। आयोजन में काशी और तमिलनाडु के 90 प्राचीन मंदिरों की प्रदर्शनी दिखाई जा रही है। इसमें वाराणसी के 29 और तमिलनाडु के 61 मंदिर शामिल हैं। प्राचीन मंदिरों की भव्यता व स्थापत्य देखते ही बन रहा है।

इसमें तीसरी से लेकर बारहवीं सदी तक की कुछ प्राचीन मूर्तियां भी लोगों के आकर्षण का केंद्र हैं। इसके अलावा सुपरस्टार श्रीदेवी, हेमामालिनी, रेखा और ए आर रहमान समेत अन्य कलाकारों की तस्वीरें भी प्रदर्शनी में लोगों को लुभा रही हैं। मंच के बगल में बने डार्क रूम में इन कलाकारों की फिल्में दिखाई जाएंगी। इसके लिए बाकायदा एलईडी स्क्रीन लगी है।

कुछ फिल्मों को तमिल से हिंदी भाषा में डब भी किया गया है। तमिलनाडु की संस्कृति, कला और विरासत को प्रदर्शित करने वाली कई फिल्मों का भी प्रदर्शन होगा।

Related Post

AK Sharma

ए0के0शर्मा ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से प्रदेश की विद्युत व्यवस्था के बारे में की चर्चा

Posted by - June 13, 2022 0
लखनऊ: प्रदेश के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए0के0शर्मा (AK Sharma) ने मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार अपने तीन दिवसीय अलीगढ़ मण्डल…
CM Yogi

प्रदेशव्यापी स्वच्छता अभियान के माध्यम से दी जाएगी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को श्रद्धांजलि

Posted by - December 18, 2025 0
लखनऊ। भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के शताब्दी वर्ष के समापन अवसर पर उत्तर प्रदेश…