Yogi government gives big relief to consumers with low load

कम लोड का कनेक्शन लेकर अधिक बिजली उपयोग करने वालों का ऑन द स्पॉट बढ़ेगा लोड

487 0

लखनऊ। यूपी की योगी सरकार (Yogi Government) न सिर्फ सुचारू बिजली आपूर्ति (Electricity Supply) को लेकर प्रयास कर रही है, बल्कि बिजली चोरी (Bijli Chori) पर भी सख्त रुख अपना रही है। इसी क्रम में सरकार ने निर्देश दिए हैं कि वो लोग जो कम लोड का बिजली कनेक्शन (Electricity Connection) लेकर अधिक बिजली उपयोग कर रहे हैं। उन्हें उनके घर जाकर ऑन द स्पॉट अधिक लोड वाले कनेक्शन की स्वीकृति दी जाए। यही नहीं, सरकार की ये भी योजना है कि बिना कनेक्शन बिजली चोरी करने वालों पर न सिर्फ नियमानुसार कार्रवाई की जाए, बल्कि उन्हें भी ऑन द स्पॉट बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराया जाए।

इस पर सरकार जल्द ही एसओपी (SOP) जारी कर कदम बढ़ाएगी। उल्लेखनीय है कि योगी सरकार ने प्रदेश में बिजली चोरी रोकने के लिए कई उपाय किए हैं। इसी के तहत बिजली मित्र पोर्टल शुरू किया गया है, जिसके माध्यम से लोग बिना अपनी आइडेंटिटी बताए बिजली चोरी की शिकायत कर सकते हैं। पोर्टल की शुरुआत के बाद से इस पर हजारों शिकायतें मिल चुकी हैं, जिन पर यूपीपीसीएल ने गंभीरता से कार्रवाई की है।

प्रवर्तन टीमों के पास रहेंगे लोड बढ़ाने वाले फॉर्म

पावर कारपोरेशन (Power Corporation) के प्रर्वतन दल (Enforcement Team)की समीक्षा करते हुए यूपीपीसीएल के अध्यक्ष आशीष गोयल (Ashish Goyal) ने कहा था कि बिजली व्यवस्था बेहतर करने के लिए विद्युत चोरी पर प्रभावी अंकुश जरूरी है। इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होने कहा कि प्रवर्तन दलों के पास विद्युत कनेक्शन स्वीकृत करने तथा लोड बढ़ाने वाले फॉर्म रहें, जिससे ऑन द स्पॉट कनेक्शन दिए जा सकें। इस संबंध में अध्यक्ष ने बताया कि कम लोड का कनेक्शन लेकर अधिक लोड उपयोग कर रहे विद्युत उपभोक्ताओं का ऑन द स्पॉट लोड बढ़ाए जाने की व्यवस्था की गई है।

गोवंश पालकों की आय बढ़ाने में जुटी योगी सरकार

प्रवर्तन टीमें (Enforcement Teams) नियमानुसार इस पर कार्रवाई करेंगी। उन्होंने बिजली चोरी करने वालों को तत्काल कनेक्शन दिए जाने के मामले पर कहा कि बकायेदारों से वसूली के साथ ही उन्हें कनेक्शन देने की व्यवस्था पर विचार किया जा रहा है। इस पर निर्णय लेकर जल्द ही एक विस्तृत एसओपी जारी की जाएगी, जिसके माध्यम से प्रवर्तन टीमें (Enforcement Teams) आसानी से कार्रवाई कर सकेंगी। उन्होने ये भी साफ किया कि विच्छेदित कनेक्शन वाला कोई व्यक्ति बगैर वैध कनेक्शन स्वीकृत कराए बिजली का उपयोग न कर सके, यह भी सुनिश्चित किया जाए।

बिजली मित्र के माध्यम से लगातार लिया जा रहा एक्शन

बिजली चोरी की शिकायत के लिए शुरू किए गए बिजली मित्र पोर्टल (Bijli Mitra Portal)  के विषय पर उन्होंने कहा कि इस पर लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही हैं और उन पर कार्रवाई भी की जा रही है। ज्यादातर शिकायतों पर प्रवर्तन टीमों द्वारा रिस्पॉन्स दिया गया है और कई मामलों में बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है। उन्होंने बिजली मित्र पोर्टल (Bijli Mitra Portal)  को और अधिक प्रोफेशनल बनाने की वकालत की और इसे आरएमएस पोर्टल (RMS Portal) से लिंक किए जाने के निर्देश दिए। इससे बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं की पूरी जानकारी उपलब्ध होगी।

उन्होंने बिजली चोरी का असेसमेंट बनाने में पारदर्शिता के एक पोर्टल बनाने की भी बात कही, जिस पर चोरी पकड़े जाने का असेसमेंट लोड हो और यदि कोई संसोधन हो तो वो भी उसी पर हो सके। इससे असेसमेंट के कार्यो में पारदर्शिता आएगी और किसी भी तरह की अनियमितता पर रोक लग सकेगी। उन्होंने बिजली मित्र पोर्टल (Bijli Mitra Portal) को और अधिक लोकप्रिय बनाने के लिए शिकायतकर्ताओं को गोपनीयता के साथ ही ईनाम दिए जाने की भी व्यवस्था किए जाने के लिए नीति बनाने को कहा है।

Related Post

परमहंस दास को तपस्वी छावनी से हटाया

राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट पर साधु-संतों भिड़े,परमहंस दास को तपस्वी छावनी से हटाया

Posted by - November 16, 2019 0
लखनऊ। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अयोध्या में अब कोई जमीन विवादित नहीं रही। इसके बाद अब वक्त आया…
CM Yogi

दिव्यांगजनों की पेंशन को 300 से बढ़ाकर हमने 1000 रुपए किया: सीएम योगी

Posted by - December 3, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि दिव्यांगजनों को जब भी अवसर मिला उन्होंने अपनी प्रतिभा का परिचय…
Gorakhnath Medical College

गोरखनाथ मेडिकल कॉलेज को मिलेगा एम्स भोपाल और गोरखपुर का साथ

Posted by - December 19, 2024 0
गोरखपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) भोपाल के निदेशक एवं एम्स गोरखपुर के कार्यवाहक निदेशक प्रो. अजय सिंह ने गुरुवार…
सिख दंगा

सिख दंगा: मनमोहन सिंह के बयान पर पूर्व पीएम नरसिम्हा राव के पोते ने दी सफाई

Posted by - December 5, 2019 0
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 1984 के सिख विरोधी दंगों को लेकर बुधवार को एक बयान दिया था।…