काेरोनावायरस

राज्यसभा में उठा मास्क और हैंडसेंनेटाइजर के नि:शुल्क वितरण का मुद्दा

909 0

नई दिल्ली। देश में काेरोना वायरस के तेजी से फैलने के मद्देनजर मास्क और हैंडसेंनेटाइजर का नि:शुल्क वितरण किया जाए। इसकी मांग किये जाने पर शुक्रवार को राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने कहा कि कोरोनावायरस को लेकर दशहत का माहौल बनाने से बचने की अपील की है।

राज्यसभा सदस्य बिनॉय विस्वाम ने मास्क और हैंडसेंनेटाइजर की कालाबाजारी बढ़ने का मुद्दा उठाया

सदन में शून्यकाल के दौरान वामपंथी दल से राज्यसभा सदस्य बिनॉय विस्वाम ने काेरोना वायरस के देश में तेजी से फैलने के कारण मास्क और हैंडसेंनेटाइजर की कालाबाजारी बढ़ने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इनका न सिर्फ उत्पादन बढ़ाये जाने की जरूरत है बल्कि सरकार को इनका नि:शुल्क वितरण भी करना चाहिए। उन्होंने कहा कि 10 रुपये के मास्क की कीमत 50 रुपये तक पहुंच चुकी है। ऐसे में इसकी कालाबाजारी पर रोक लगाया जाना चाहिए। हैंडसेंटाइजर की उपलब्धता भी बढ़ायी जानी चाहिए।

COVID-19 से संक्रमित फेफड़े की पहली 3D इमेज जारी, तस्वीर से सहमी दुनिया

भारतीय संस्कृति और वातावरण कोरोनावायरस से लड़ने में सक्षम

इस पर श्री नायडू ने कहा कि कोरोना वायरस से किसी को भी दहशत में आने की जरूरत नहीं है। भारतीय संस्कृति और वातावरण इस वायरस से लड़ने में सक्षम है। इसको लेकर लोगों में जागरूकता लाने की आवश्यकता है।

Related Post

Yogi

कोई भी मरीज इलाज के बिना अस्पताल से वापस न जाए: सीएम योगी

Posted by - March 31, 2022 0
लखनऊ: योगी सरकार 2.0 प्रदेशवासियों को बेहतर स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (Yogi Adityanath) ने…
Khadi Mahotsav

खादी महोत्सव का शुभारम्भ , 21 से 30 नवम्बर तक केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में चलेगी प्रदर्शनी

Posted by - November 20, 2025 0
लखनऊ:- प्रदेश में स्थानीय उद्यमिता को बढ़ावा देने, परंपरागत कला और खादी आधारित उद्योगों को नए बाजार उपलब्ध कराने तथा…