AK Sharma

मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर बनाया जा रहा है काशी को और भव्य व दिव्य: एके शर्मा

322 0

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा एके शर्मा (AK Sharma) ने बताया कि 11 जून, 2023 से वाराणसी में G-20 से सम्बंधित बैठकों का दौर शुरू हो जायेगा। इस दौरान एक बार फिर से प्रदेश की संस्कृति व ऐतिहासिक धरोहर एवं हमारे शहरों के व्यवस्थापन, सुन्दरता को निहारने के लिए विदेशी मेहमान आएंगे। उन्होंने कहा कि इसके पहले आगरा एवं लखनऊ में हुए G-20 की बैठकों तथा लखनऊ में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान आये विदेशी मेहमानों ने शहरों की सुन्दरता, भव्यता और बेहतर व्यवस्था की प्रशंसा की। इससे हमारे देश व प्रदेश की वैश्विक छवि बदली।

नगर विकास मंत्री एके शर्मा (AK Sharma)ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में होने वाले G-20 की बैठकों से प्रदेश की छवि और निखरेगी, जिसका लाभ आगामी वर्षों में देखने को मिलेगा। कहा कि प्रधानमंत्री के अथक प्रयासों के बाद भोलेनाथ की काशी और भव्य व दिव्य दिखने लगी है। G-20 के सम्मेलनों की दृष्टि से मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर विदेशी मेहमानों के स्वागत-सत्कार में कहीं कमी न रह जाये इसके लिए वाराणसी शहर की साफ-सफाई, सुशोभन, सुन्दरीकरण, बेहतर व्यवस्थापन, सजावट व लाइटिंग पर विशेष जोर दिया गया है। शहर की गलियों, चौराहों, फुटपाथों की साफ-सफाई के साथ शहर की हरियाली बढ़ाने के लिए गमले रखना और गार्डेन बनाने के निर्देश दिये गये हैं।

एके शर्मा (AK Sharma)ने बताया कि वाराणसी शहर के बेहतर व्यवस्थापन, साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल आपूर्ति, मार्ग प्रकाश आदि कार्यों की व्यवस्था को बेहतरीन ढंग से संचालित करने के लिए अन्य निकायों से कार्मिकों एवं उपकरणों को उपलब्ध कराने के लिए नगर आयुक्तों एवं अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिये गये थे। इसमें नगर निगम लखनऊ, गोरखपुर, प्रयागराज, कानपुर तथा नगरपालिका परिषदों में गाजीपुर, जौनपुर, मिर्जापुर व पं0 दीनदयाल उपाध्याय नगर (चंदौली) शामिल हैं, जिसमें से कुल 385 कार्मिक एवं जरूरी उपकरण उपलब्ध कराये गये।

विदेशी मेहमानों के आतिथ्य में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती योगी सरकार: एके शर्मा

इसमें नगर निगमों से 02 अधिशासी अभियंता (सिविल), 25 अवर अभियंता (सिविल), 03 जोनल स्वच्छता अधिकारी, 05 अवर अभियंता/सहायक अभियंता, 13 वर्क सुपरवाइजर, 20 लाइनमैन, 29 हेल्पर, जलकल से 04 अधिशासी अभियंता, 09 सहायक अभियंता, 17 अवर अभियंता हैं। प्रयागराज नगर निगम से 05 बड़ी एलईडी स्क्रीन, 02 मैकेनाइज्ड रोड स्वीपिंग मशीन, 03 हजार बड़े गमले भेजे गये हैं। 27 छोटी-बड़ी लैडर/स्काई लिफ्ट भी उपलब्ध करायी गयी हैं।

इसी प्रकार उक्त नगरपालिका परिषदों से 04 अवर अभियंता (सिविल), 200 सफाईकर्मी, 20 सफाई सुपरवाइजर, 04 सफाई एवं खाद्य निरीक्षक भेजे गये हैं। 08 छोटी-बड़ी लैडर/ स्काई लिफ्ट, 07 डम्फर, 07 टैªक्टर, 07 जेसीबी, 09 स्प्रीन्कलर, 04 टैंकर मय टैªक्टर एवं स्प्रीन्कलर भेजे गये हैं।

Related Post

पूर्वोत्तर में हिंसा

संसदीय कार्यमंत्री लोकसभा में बोले-कांग्रेस कर रही है पूर्वोत्तर में हिंसा फैलाने की कोशिश

Posted by - December 12, 2019 0
नई दिल्ली। केंद्र सरकार के संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने लोकसभा में गुरुवार को कांग्रेस पर पूर्वोत्तर में हिंसा भड़काने…
CM Yogi

विज्ञान भारती द्वारा आयोजित एक राष्ट्रीय सम्मेलन का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

Posted by - June 25, 2022 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने विज्ञान भारती द्वारा आयोजित एक राष्ट्रीय सम्मेलन…
The security model of the Yogi government has changed the face of UP

योगी सरकार के श्रम, रोजगार, निवेश और सामाजिक सुरक्षा मॉडल से बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर

Posted by - January 20, 2026 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश, जो कभी रोजगार के लिए पलायन करने वाले राज्यों में गिना जाता था, आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…
CM Yogi

रक्षा मंत्री व मुख्यमंत्री ने किया पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा का अनावरण

Posted by - December 25, 2024 0
लखनऊ: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने ‘भारत रत्न’ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी…