G-20

G-20 मेहमानों के सामने अद्भुत छटा बिखेरेंगे काशी के विश्व प्रसिद्ध घाट

386 0

वाराणसी। काशी (Kashi) में उत्तरवाहिनी गंगा के किनारे अर्धचन्द्राकार घाट की ख्याति पूरे विश्व में है। दुनिया के समृद्ध और शक्तिशाली G20 देशों के मेहमान नौका विहार के साथ घाटों के किनारे खड़े भारत की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक जड़ों की प्रतीक इमारतों का नजारा देखेंगे।

योगी सरकार (Yogi Government) काशी (Kashi) के घाटों को खूबसूरत बनाने के लिए इमारतों को स्टोन व सीढ़ियों के रंग में रंगवा रही है। घाटों पर कुछ जगह पर अलग अलग थीम पर चित्रकारी भी की जाएगी।

G-20 देशों के मेहमानों के ग्रैंड वेलकम के लिए योगी सरकार काशी की विरासतों को संजो रही है। सरकार काशी के घाटों के किनारे खड़ी इमारतों को पेंट करा रही है। वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभिषेक गोयल ने बताया कि 84 घाटों को स्टोन व सीढ़ियों के रंग में रंगा जा रहा है। जिससे घाट के किनारो के भवन अपने प्राकृतिक रंग में दिखाई दे।

वीडीए उपाध्यक्ष ने बताया की घाटों के किनारे उपलब्ध स्थानों पर शिव तांडव जैसी चित्रकारी भी कराइ जाएगी। इसके अलावा घाटों पर फसाड लाइट भी लगाई जाएगी, जिससे घाटों की सुंदरता और निखर कर आएगी।

जी-20 देशों के मेहमानों का वाराणसी में विभिन्न लोक नृत्यों और गीतों से हो रहा स्वागत

योगी सरकार (Yogi Government) दुनिया के शक्तिशाली देशों के बीच विश्व के सबसे प्राचीन और जीवंत शहर काशी के हर एक धरोहर की तस्वीर पेश करेगी, जिससे काशी आने वाले G-20 के मेहमान अपने जेहन में इतिहास से भी प्राचीन शहर काशी की हर रंग की तस्वीर अपने साथ लेकर जाएं।

Related Post

farmers

प्रकृति और प्रगति के समन्वय से चमकेगी यूपी के किसानों की किस्मत

Posted by - August 23, 2022 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) किसानों (Farmers) की आय दोगुनी करने को लेकर प्रतिबद्ध हैं। इसी को लेकर तरह-तरह की…
CM Yogi worshiped in Kashi Vishwanath

6 साल में बाबा विश्वनाथ के दरबार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लगाई 100 बार हाजिरी

Posted by - March 18, 2023 0
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार सुबह श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर (Kashi Vishwanath Temple) में दर्शन पूजन किया। इसके…
पीएम मोदी

कांग्रेस देश में चाहती है दो प्रधानमंत्री , एक दिल्ली और दूसरा जम्मू-कश्मीर में : मोदी

Posted by - April 6, 2019 0
मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के नांदेड़ में चुनावी सभा में कांग्रेस पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। मोदी…
cm yogi

अटल जयंती पर सीएम योगी ने फ्री टैबलेट, स्मार्टफोन वितरण अभियान का किया शुभारम्भ

Posted by - December 25, 2021 0
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती (Atal Jayanti) पर शनिवार…