Igas

ये इगास खुशियों वाली! सीएम धामी के प्रयास लाए रंग, घर-घर इगास त्योहार की फैली महक

498 0

देहरादून। लोकपर्वों को मनाने का अपना अलग आनंद है और पहाड़ की संस्कृति में रचा-बसा इगास तो हमेशा से देवभूमि में मनाया जाता रहा है। अलबत्ता, इस बार इगास (Igas) और बूढ़ी दीपावली को लेकर पूरे राज्य में अलग ही उत्साह और उमंग देखने को मिली।

दरअसल, इगास का त्योहार सामान्य रूप से प्रत्येक वर्ष ही पर्वतीय जिलों में धूमधाम से मनाया जाता है लेकिन इस बार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के आह्वान के बाद न केवल इस त्योहार को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है बल्कि देहरादून जहां कम संख्या में लोग इगास मनाते थे वहां भी इस बार इगास को लेकर जबरदस्त उत्साह दिख रहा है।

Igas celebrated with fervour in Uttarakhand | Dehradun News - Times of India

देहरादून में कई स्थानों पर सामूहिक रूप से इगास मनाया गया तो लोगों ने अपने घरों में दीवाली की तरह ही दीयों की रोशनी की और पारंपरिक दाल की पकौड़ी आदि व्यंजन बनाए। दीगर है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने इस बार इगास पर पहले ही अवकाश की घोषणा कर दी थी। यह भी एक अहम वजह रही कि बड़ी संख्या में लोगों में इस लोक पर्व को लेकर उत्साह बना रहा। यहां तक कि सीएम के आह्वान के बाद बड़ी संख्या में प्रवासी अपने गांव में खास इगास मनाने के लिए पहुँचे हैं।

कल उत्तराखंड में मनाया जायेगा लोकपर्व इगास - Kafal Tree

वहीं, दीवाली की तरह ही विभिन्न सामाजिक संगठनों, व्यक्तिगत लोगों ने उपहार की तर्ज पर एक दूसरे को समौन भेंट की। मुख्यमंत्री की ही मुहिम का नतीजा रहा कि आज देशभर से प्रदेशवासियों को इगास की शुभकामनाएं मिल रही हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंडियों को इगास की शुभकामनाएं दी हैं।

Related Post

CM Dhami inaugurated the Pravasi Uttarakhandi Conference

प्रवासी उत्तराखंडी हैं देवभूमि के सच्चे ब्रांड एम्बेसडर: मुख्यमंत्री

Posted by - November 5, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को दून विश्वविद्यालय में राज्य स्थापना के रजत रजत जयंती समारोह के…
CM Vishnu Dev Sai

आईआईएम रायपुर के निदेशक ने मुख्यमंत्री साय से की सौजन्य मुलाकात

Posted by - March 20, 2025 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) से भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के निदेशक रामकुमार काकानी ने आज गुरुवार…