फिल्म ‘कारगिल वॉर’ का पहला लुक रिलीज, प्लेन उड़ाती दिखीं जाह्नवी

893 0

बॉलीवुड डेस्क। जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘कारगिल वॉर’ का पहला लुक रिलीज हो गया। फिल्म के लुक को धर्मा प्रोडक्शन ने ट्विटर पर साझा किया जिसके बाद यह ट्रेंड कर रहा है। ‘कारगिल वॉर’ फिल्म में जाह्नवी ने पहली महिला पायलट गुंजन सक्सेना का किरदार निभाया है।

ये भी पढ़ें :-रानू मंडल की बदली किस्मत, रेलवे स्टेशन से पहुंचीं स्टेज 

आपको बता दें कारगिल वॉर 1999 में हुई थी। इस युद्ध के दौरान दो महिलाओं ने ऐसा काम कर दिखाया था जिसकी जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। इन दो महिलाओं के नाम गुंजन सक्सेना और श्री विद्या है। इन दोनों महिलाओं ने न केवल कारगिल युद्ध के दौरान दुश्मन की मिसाइलों का मुकाबला किया, बल्कि सरहद पर तैनात जवानों के घायल होने पर उन्हें तुरंत अस्पताल भी पहुंचाया।

ये भी पढ़ें :-भाइयों के बीच अकेले दिखे निक जोनस, यूजर्स ने उड़ाया मजाक, प्रियंका ने दिया करारा जवाब 

जानकारी के मुताबिक ‘धड़क’ के बाद जाह्नवी कपूर की यह दूसरी फिल्म है। पहली तस्वीर में जाह्नवी प्लेन उड़ाते नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए धर्मा प्रोडक्शन ने लिखा- ‘उसने आसमान पर बहुत ऊंची उड़ान भरी जब लोग कहा करते थे लड़कियां पायलट नहीं बनती।’

Related Post

कोरोना खौफ

कोरोना का खौफ : कुछ इस तरह अनुपम खेर और अनिल कपूर एक-दूसरे का हालचाल लेते दिखे

Posted by - March 21, 2020 0
नई दिल्ली। कोरोना वायरस को कई बॉलीवुड हस्तियां भी इसके लिए जागरूकता फैला रही हैं। वहीं इन सब के बीच…

लोकप्रिय अभिनेता पांग का गंभीर रूप से घायल होने के बाद मौत

Posted by - January 26, 2019 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। सिंगापुर के अत्यधिक लोकप्रिय अभिनेता एलॉयसियस पांग की न्यूजीलैंड में सैन्य प्रशिक्षण के दौरान गंभीर रूप से घायल…