भगवान बदरीनाथ धाम के कपाट खुले

भगवान बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से हुई पूजा

1225 0

देहरादून। उत्तराखंड में शुक्रवार को तड़के साढ़े चार बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान बदरीनाथ धाम के कपाट खोल दिये गये। इस मौके पर बदरीनाथ धाम के मुख्य पुजारी, धर्माधिकारी तथा अन्य पूजा स्थलों से जुड़े 11 लोग मौजूद रहे।

भगवान बदरीनाथ के कपाट को ज्येष्ठ माह, कृष्ण अष्टमी तिथि, कुंभ राशि धनिष्ठा नक्षत्र, ऐंद्रधाता योग के शुभ मुहूर्त पर खोला गया

बता दें कि वैश्विक महामारी कोरोना के मद्देनजर लागू लॉकडाउन की वजह से इतिहास में पहली बार कपाट खुलते समय श्रद्धालु मौजूद नहीं थे। भगवान बदरीनाथ के कपाट को ज्येष्ठ माह, कृष्ण अष्टमी तिथि, कुंभ राशि धनिष्ठा नक्षत्र, ऐंद्रधाता योग के शुभ मुहूर्त पर खोला गया। इस अवसर पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हुआ और मास्क पहने गए। इस बार भगवान बदरीनाथ के कपाट खुलते समय सेना के बैंड की सुमधुर ध्वनि, भक्तों का हुजूम, भजन मंडलियों की स्वर लहरियां सुनायी नहीं दी।

लॉकडाउन ने छोटे पर्दे कलाकारों को परिवार की अहमियत का कराया अहसास

तड़के तीन बजे से बदरीनाथ धाम में कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी

तड़के तीन बजे से बदरीनाथ धाम में कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। देवस्थानम बोर्ड के अधिकारी, सेवादार -हक हकूकधारी मंदिर परिसर के निकट पहुंचे। कुबेर जी बामणी गांव से बदरीनाथ मंदिर परिसर में पहुंचे तो रावल एवं डिमरी हक हकूकधारी भगवान के सखा उद्धव जी एवं गाडू घड़ा तेल कलश लेकर द्वार पर पूजा हेतु पहुंचे।

इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ द्वार पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। फिर प्रात: चार बजकर 30 मिनट पर श्री रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी द्वारा धाम के कपाट खोले गए। इसके बाद श्री रावल ने माता लक्ष्मी जी को मंदिर के गर्भ गृह से मंदिर परिसर स्थित लक्ष्मी मंदिर में रखा। साथ ही श्री उद्धव जी एवं कुबेर जी बदरीश पंचायत के साथ विराजमान हो गए।

Related Post

सुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के नाम पर पुराने पटाखे बेचने पर पटाखा कंपनियों को लगाई फटकार  

Posted by - October 6, 2021 0
नई दिल्ली। ग्रीन क्रैकर्स के नाम पर पुराने पटाखे बेचने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया। कोर्ट ने सभी…
Trinbago defeated Tallawah seventh time

ट्रिनबागो ने तल्लावाह को हरा कर कैरेबियाई प्रीमियर लीग में सातवीं बार की जीत दर्ज

Posted by - September 2, 2020 0
आंद्रे रसेल के धमाकेदार अर्धशतक के बावजूद ट्रिनबागो नाइटराइडर्स ने जमैका तल्लावाह को 19 रन से हराकर (Trinbago defeated Tallawah…
Two killed in sewer cleaning

सीवर सफाई में दो की मौत: दो इंजीनियर सस्पेंड, कार्यदाई संस्था केके स्पन लि. पर FIR

Posted by - May 1, 2024 0
लखनऊ। राजधानी में स्थित थाना वजीरगंज में बुधवार को शहीद स्मारक के सामने सीवर (Sewer) सफाई के दौरान दो कर्मचारियों…