CPIM

किसान आंदोलन के समर्थन में अभियान चलाएगी कम्युनिस्ट पार्टी

741 0
लखनऊ। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ( Communist Party) शहीद भगत सिंह की याद में किसान आंदोलन के समर्थन में अभियान चलाएगी। पार्टी के राज्य सचिव हीरालाल यादव का कहना है कि भाजपा के मोदी राज में किसानों और मजदूरों का निर्मम शोषण और उत्पीड़न हो रहा है।

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (Communist Party) शहीद भगत सिंह की याद में किसान आंदोलन के समर्थन में अभियान चलाएगी। उत्तर प्रदेश राज्य सचिव मंडल की बैठक के बाद पार्टी की तरफ से जारी बयान में बताया गया कि शहीद भगत सिंह किसानों और मजदूरों का राज स्थापित करना चाहते थे। आज उनके सपनों के साथ विश्वासघात किया जा रहा है।

किसानों की जमीन छीन कर पूंजीपतियों को दी जा रही है

पार्टी के राज्य सचिव हीरालाल यादव का कहना है कि भाजपा के मोदी राज में किसानों और मजदूरों का निर्मम शोषण और उत्पीड़न हो रहा है। भाजपा की मोदी सरकार ने तीन नए कृषि कानूनों और लेबर कानूनों के जरिए किसानों और मजदूरों के जीवन और जीविका पर ही हमला बोल दिया है।

किसानों की जमीन और खेती छीन कर पूंजीपतियों को मुनाफे के लिए देना चाहती है। इसके विरोध में आंदोलन कर रहे किसानों के साथ दुश्मनों जैसा व्यवहार कर रही है। माकपा प्रदेश के गांव में वर्षा और पद यात्रा के माध्यम से भगत सिंह के विचारों और मोदी सरकार के किसान मजदूर विरोधी नीतियों के बारे में प्रचार अभियान चलाएगी।

उन्होंने कहा कि इस अभियान में वामपंथी और किसान आंदोलन समर्थक सभी राजनीतिक दलों को भी साथ में लेने का प्रयास किया जाएगा।

हड़ताल को माकपा का समर्थन

माकपा (Communist Party) ने निजीकरण और निगमीकरण के खिलाफ 15 और 16 मार्च को बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की हड़ताल और 17 व 18 मार्च को बीमा कर्मचारियों के विरोध आंदोलन का समर्थन करने का फैसला किया है।

Related Post

श्रीधन्य सुरेश

वायनाड की लड़की श्रीधन्य सुरेश की सिविल सेवा में 410 वां रैंक , राहुल ने दी बधाई

Posted by - April 6, 2019 0
नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) सिविल सेवा परीक्षा-2018 के नतीजे बीते शुक्रवार को घोषित हो गए है। इस…
CM Yogi

2016 में मात्र 16 हजार मेगावॉट थी यूपी की डिमांड, आज 32 हजार मेगावाट हो चुकी है: सीएम योगी

Posted by - August 1, 2024 0
लखनऊ। ऊर्जा के क्षेत्र में प्रदेश में हो रहे कार्यों को मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने विधानसभा के मानसून सत्र के…
Home Ministry

यूपी- बिहार से आए मजदूरों को नशेड़ी बनाते हैं पंजाब के किसान : गृह मंत्रालय

Posted by - April 2, 2021 0
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पंजाब के किसानों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मंत्रालय ने पंजाब के मुख्य सचिव…

पंचायत चुनाव में न होने पाए हिंसा, जानें क्या है प्रशासन का फुल प्रूफ प्‍लान

Posted by - February 19, 2021 0
गोरखपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों (UP Panchayat Election) के लिए डीएम की अध्यक्षता में गठित चार सदस्यीय टीम दो मार्च को सीटों…
Japanese Ambassador Ono Keiichi met CM Yogi

जापानी राजदूत ओनो केइची ने सीएम योगी से की भेंट, 4 प्रमुख क्षेत्रों में बढ़ेगी यूपी-जापान की साझेदारी

Posted by - July 4, 2025 0
लखनऊ। जापान के राजदूत ओनो केइची ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) से शिष्टाचार भेंट…