CM Dhami

38वें राष्ट्रीय खेलों को स्वर्णिम अध्याय के रूप में किया जाएगा याद : मुख्यमंत्री

193 0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर देहरादून में 38वें राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत होने वाले मौली संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आईटीडीए कैल्क के ड्रोन सर्विस टैक्नीशियन कोर्स ( ड्रोन दीदी ) में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली युवतियों को पुरस्कार स्वरूप ड्रोन देकर सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि 37 वें राष्ट्रीय खेल के मुकाबले 38वे खेलों में उत्तराखंड ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। राज्य 80 से अधिक पदक लेकर 6 वें स्थान पर है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों को लेकर राज्य भर में खिलाड़ियों में नया जोश है। इससे राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा। अब राज्य देवभूमि के साथ खेल भूमि के रूप में भी जाना जाएगा।

उन्होंने (CM Dhami) कहा कि टिहरी में वाटर स्पोर्ट्स का आयोजन हुआ, टनकपुर में पहली बार रात में राफ्टिंग की प्रतियोगिता हुई है और चकरपुर क्षेत्र में मल्लखंब का आयोजन किया गया। राज्य के हर क्षेत्र में इस तरह के आयोजनों से खेल में प्रति आम जन का भी रुझान बढ़ा है। कार्यक्रम को वन मंत्री सुबोध उनियाल ने भी संबोधित किया।

Related Post

CM Dhami

सीएम धामी ने राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण

Posted by - June 20, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने मंगलवार को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने फैली…

किसान का कलेक्टर को खत, लिखा- गांजा उगाने की परमिशन दें, फसलों से नहीं चल रहा घर

Posted by - August 27, 2021 0
कोरोना संकट के बीच महाराष्ट्र से एक अजीबोगरीब खबर सामने आई है जहां एक किसान ने सोलापुर कलेक्टर से गांजा…
CM Dhami

पढ़ाई का समय पुनः नहीं आता, इसलिए परिश्रम, कौशल और नियमों का पालन करते हुए लक्ष्य प्राप्त करना आवश्यक

Posted by - November 16, 2025 0
नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड निवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम 2025 में…
निर्भया केस

निर्भया की मां बोलीं- दोषी विनय की दिमागी हालत दुरुस्त, पर उसका वकील है अस्वस्थ

Posted by - February 22, 2020 0
नई दिल्ली। निर्भया केस में फांसी की सजा से बचने के लिए तमाम तिकड़म लगाने वाले आरोपी विनय शर्मा को…