PM Kisan Samman

आने वाली है पीएम किसान निधि की 11वीं किस्त, फटाफट कर लें ये जरूरी काम

697 0

नई दिल्ली। किसानों (Farmers) की आय (Income) बढ़ाने और उनका जीवनस्तर बेहतर करने के लिए कई तरह की योजनाएं लॉन्च होती रहती हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Nidhi) भी कुछ इसी तरह की योजना है। इस योजना के तहत देश के करोड़ों किसानों के बैंक अकाउंट में हर साल 6 हजार रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं।

नहीं कराया e-KYC तो खाते में नहीं पहुंचेगी 11वीं किस्त

उम्मीद जताई जा रही थी कि अप्रैल महीने में किसानों के खाते में पीएम किसान योजना  (PM Kisan Nidhi)की 11वीं किस्त पहुंच जाएगी। लेकिन कई किसानों की e-KYC प्रकिया पूरी ना होने की वजह से अभी तक किसानों के खाते में पैसे नहीं भेजे जा सके हैं।सरकार ने अब किसानों को e-KYC प्रकिया पूरा करने के लिए 31 मई तक का समय दिया है। लेटेस्ट अपडेट की मानें तो खाते में मई महीने में किसानों के खाते पैसे भेजे जा सकते हैं।

PM KISAN योजना: 11वीं किस्त पाने के लिए किसानों को करना होगा ये काम

बता दें कि योजना का लाभ उठाने के लिए ई-केवाईसी को पूरी तरह से अनिवार्य कर दिया है।अगर तय समय के दौरान कोई भी किसान e-KYC नहीं कराता है तो उसके खाते में इस योजना की 11वीं किस्त नहीं भेजी जाएगी। पीएम किसान योजना के वेबसाइट पर जाकर किसान अपना e-KYC करा सकते हैं। इसके अलावा सीएससी सेंटर के पर भी जाकर किसान इस प्रकिया को पूरा कर सकते हैं।

ये हैं ई-केवाईसी करवाने के पांच स्टेप्स

1- सबसे पहले पीएम किसान योजना ( (PM Kisan Nidhi))की वेबसाइट पर जाएं।

2- अब यहां आपको फार्मर कॉर्नर दिखाई देगा, जहां पर ईकेवाईसी टैब पर क्लिक करें।

3-अब एक नया पेज खुलेगा, जहां पर आधार नंबर को डालें और सर्च टैब पर क्लिक करें।

4-अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी जाएगा।

5-ओटीपी सब्मिट पर क्लिक करें। आधार रजिस्टर्ड मोबाइल ओटीपी डालें और आपका ईकेवाईसी हो जाएगा

आने वाली है PM Kisan निधि की 11वीं किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Related Post

BJP MLA Dr radha mohan das agarwal

भाजपा MLA ने वैक्सीन के दाम पर उठाया सवाल, कहा-तुम तो डकैतों से भी बदतर हो

Posted by - April 22, 2021 0
गोरखपुर। बीजेपी विधायक डॉ राधामोहन दास अग्रवाल (Radha Mohan Das Agarwal) ने कोवीशील्ड वैक्सीन के दामों पर सवाल उठाए हैं।…

नियुक्ति के लिए प्रदर्शन कर रहे SSCGD के अभ्यर्थियों को प्रशासन ने घसीटा, लड़कियों को भी पीटा

Posted by - August 17, 2021 0
दिल्ली के जंतर मंतर पर नियुक्ति पत्र की मांग को लेकर  SSCGD के सफल अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया जिसे खत्म…
AK Sharma

काशी के विकास यात्रा की अभी शुरुआत है, बहुत काम होना शेष है: ए.के.शर्मा

Posted by - April 9, 2023 0
वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे प्रभावी मतदाता सम्मेलन कार्यक्रम के तहत आज रोहनिया मोड़ैला स्थित त्रिभुवन वाटिका में…