AK Sharma

मऊ में बंद पड़ी कताई मिल की जमीन पर बनेगा औद्योगिक पार्क

416 0

लखनऊ/मऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने आज मंत्रिपरिषद की बैठक में लिये गये निर्णयों में औद्योगिक पार्क बनाये जाने के प्रस्ताव पर प्रेसवार्ता में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक इकाईयों की स्थापना के लिए  मूलभूत आवश्यकता भूमि उपलब्धता है। प्रदेश के उद्यमियों द्वारा औद्योगिक पार्क,  क्लस्टर विकसित किये जाने की निरन्तर मांग की जा रही है, जिसके प्रति प्रदेश सरकार गम्भीरता से कार्य कर रही है।

एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि प्रदेश में कई ऐसी कताई मिलें व टेक्सटाइल मिले हैं, जो बन्द पड़ी हैं। इन मिलों की निष्प्रयोज्य पड़ी भूमि पर उद्योग स्थापित होने से इसका सदुपयोग हो सकेगा।

उन्होंने कहा कि ऐसी मिलों की जनपद बाराबंकी में 69.86 एकड, रायबरेली में 58.66 एकड़ तथा मऊनाथ भंजन (मऊ) में 84.27 एकड़ जमीन निष्प्रयोज्य पड़ी थी और इन 03 कताई मिलों के ऊपर लगभग रू0 351.63 करोड़ रूपये की देनदारियां भी थी, जिसमें से 329.49 करोड़ रूपये शासकीय देनदारी थी।

जनपद रायबरेली एवं मऊनाथ भंजन (मऊ) स्थित कताई मिलों की भूमि पर एमएसएमई औद्योगिक पार्क का विकास सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग द्वारा यूपीएसआईसी के माध्यम से कराया जायेगा। जनपद बाराबंकी में स्थित कताई मिल की भूमि का उपयोग औद्योगिक विकास विभाग द्वारा यूपीसीडा के माध्यम से आईटी एवं आईटीईएस पार्क विकसित करने में किया जायेगा।

निकाय चुनाव में पिछड़े वर्ग को मिलेगा पूर्ण आरक्षण: एके शर्मा

उन्होंने कहा कि मऊ में बंद पड़ी कताई मिल की जमीन पर औद्योगिक पार्क बनने से मऊ की खुशहाली एवं समृद्धि में चार चांद लगेंगे और वहां के हजारों लोगों को रोज़गार मिलेगा।

उन्होंने कहा कि मऊ क्षेत्र के विकास के लिए मऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में मैंने स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उद्योग लगाने का निवेदन किया था। आज मंत्रिपरिषद द्वारा इसके लिये मंजूरी दे दी गयी, इसके लिए मैं मऊ क्षेत्र की जनता की ओर से मुख्यमंत्री का धन्यवाद करता हूं।

Related Post

वसूली मामले में ईडी का एक्शन, महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख गिरफ्तार

Posted by - November 2, 2021 0
मुंबई। वसूली मामले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को सोमवार की…
AK Sharma

अब लखनऊ शहर में रहकर मुस्कुराने में कोई शंका नहीं: एके शर्मा

Posted by - August 27, 2022 0
लखनऊ। अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेन्टर, केजीएमयू में केंद्रीय रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने रु 185.497 करोड़…

कर्नाटक के नए सीएम पर हलचल तेज, मुख्यमंत्री पद की दौड़ में ये 4 नाम आगे

Posted by - July 26, 2021 0
कर्नाटक की राजनीति में इन दिनों उथल-पुथल जारी है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा आज यानी सोमवार को विधानसभा में…
CM Yogi

योगी सरकार- 8 साल बेमिसाल: ’अनाथ’ परिवारों की ‘नाथ’ बनी योगी सरकार

Posted by - March 19, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार की राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना उन परिवारों के…