JAMMU KASHMIR

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर के लावापोरा में आतंकी हमला, CRPF के तीन जवान घायल, एक शहीद

1114 0

जम्मू-कश्मीर। श्रीनगर के बाहरी इलाके लावापोरा में आतंकियों ने सीआरपीएफ (Terrorists Attacked On CRPF ) की नाका पार्टी पर हमला किया। इस हमले में सीआरपीएफ के चार जवान घायल हुए जिनको  उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां एक जवान शहीद हो गए। वहीं आतंकियों की तलाश में इलाके की घेराबंदी कर अभियान चलाया जा रहा है। इस हमले में किसी भी नागरिक के हताहत होने की सूचना नहीं है।

 

सीआरपीएफ के पीआरओ ओपी तिवारी ने बताया कि नाका पार्टी पर तैनात 73वीं बटालियन  पर आतंकियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की। जिसमें चार जवान घायल हुए जिनमें से एक जवान शहीद हो गया है।

इस बीच सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हमलावरों की संख्या तीन बताई जा रही है। जोकि ताबड़तोड़ फायरिंग करने के बाद भाग निकले। इस दौरान सुरक्षा कर्मियों द्वारा संयम बरता गया क्योंकि इलाक़ा भीड़भाड़ वाला था। जवान अगर वह जवाबी कार्रवाई करते तो स्थानीय लोगों को नुकसान पहुंच सकता था।

Related Post

जेपी नड्डा

जेपी नड्डा ने गैर बीजेपी शासित राज्यों के खिलाफ प्रदर्शन की बनाई रणनीति

Posted by - December 15, 2019 0
नई दिल्ली। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, केरल और पंजाब के पार्टी…
Supreme Court

फ्लोर टेस्ट के खिलाफ शिवसेना पहुंची सुप्रीम कोर्ट, आज शाम 5 बजे सुनवाई

Posted by - June 29, 2022 0
मुंबई: महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को 30 जून को सदन में महा विकास अघाड़ी…