court order

बाटला हाउस एनकाउंटर मामले में दोषी आतंकी आरिज खान को फांसी की सजा

866 0
नई दिल्ली। बाटला हाउस एनकाउंटर (Batla House Encounter) मामले में दोषी करार आतंकी आरिज खान (Terrorist Ariz Khan) को सोमवार शाम चार बजे सजा सुना दी गई है। दिल्ली स्थित साकेत कोर्ट में सजा सुनाई गई है। जानकारी के मुताबिक, सरकारी वकील ने कोर्ट को बताया कि दोषी खतरनाक हथियार रखे हुए था। उसने उसी से ड्यूटी निभाते हुए पुलिस वालों पर गोली चलाई थी, जिसकी वजह से इंस्पेक्टर मोहनचंद शर्मा की मौत हो गई थी। सरकारी वकील ने दोषी आरिज खान को फांसी की सजा देने की कोर्ट से मांग की है।
बीते 9 मार्च को दिल्ली की अदालत ने बाटला हाउस एनकाउंटर के आरोपी आरिज खान (Terrorist Ariz Khan) को आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत दोषी करार दिया था। मुठभेड़ के दौरान आरिज ने ही इंस्पेक्टर के ऊपर गोली चलाई थी।
सरकारी वकील के मुताबिक, मर्डर और पुलिस वाले का मर्डर में फर्क होता है। ये बात सुप्रीम कोर्ट ने भी अपने एक फैसले में मानी है। दोषी सिर्फ दिल्ली में ही नही बल्कि जयपुर, अहमदाबाद और यूपी में धमाके करने में शामिल रहा है जिसमें काफी बेगुनाहों की जान गई थी। वहीं, बचाव पक्ष के वकील ने फांसी की सजा न दी जाने की मांग की थी। उसका कहना है कि उस वक्त आरिज की उम्र 24 साल थी। ऐसे में उसकी उम्र को देखेते हुए नरमी बरती जाए।

कई बम धमाकों का आरोपी है आरिज

बता दें कि 9 मार्च को कोर्ट ने आरोपी आरिज खान  (Terrorist Ariz Khan) को आईपीसी 186, 333, 353, 302, 307, 174a के तहत दोषी करार देते हुए कहा था कि इसकी सजा पर 15 मार्च को बहस होगी।
आपको बता दें कि आरिज को फरवरी 2018 में स्पेशल सेल ने नेपाल से गिरफ्तार किया था। आरिज पर भारत में कई जगहों पर बम धमाके के आरोप हैं, जिनमें 165 लोग मारे गए हैं।
हालांकि आरोप है कि धमाकों के बाद आरिज नेपाल भाग गया था और फर्जी पासपोर्ट पर सलीम के नाम से छुपा हुआ था।  दरअसल इस एनकाउंटर की कहानी 13 सितंबर 2008 को दिल्ली के करोल बाग, कनॉट प्लेस, इंडिया गेट और ग्रेटर कैलाश में हुए सीरियल बम ब्लास्ट से शुरू होती है।

Related Post

PRIYANKA GANDHI

असम के चुनाव प्रचार में प्रियंका गांधी का जोरदार क्रेज, दो दिन में करेंगी आधा दर्जन जनसभाएं

Posted by - March 21, 2021 0
असम/ जोरहट । कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) रविवार को दो दिवसीय दौरे पर असम पहुंची हैं। यहां वो…
CM Vishnu Dev Sai

दीर्घकालिक विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा राज्य नीति आयोग : मुख्यमंत्री

Posted by - March 5, 2026 0
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Dev Sai) आज नवा रायपुर स्थित नीति भवन में छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के…

सुरक्षा एजेंसी: सूत्र के अनुसार जम्‍मू कश्‍मीर में इस समय करीब 200 आतंकी सक्रिय

Posted by - September 7, 2021 0
अफगानिस्‍तान में तालिबान के कब्‍जे के बाद पाकिस्‍तानकी खुफिया एजेंसी आईएसआई को इस समय मजबूत स्थिति में देखा जा रहा…
सुपर सेनापति 'सीडीएस'

तीनों सेनाओं का सुपर सेनापति ‘सीडीएस’,एक जनवरी ​को बिपिन रावत संभालेंगे कार्यभार

Posted by - December 31, 2019 0
नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार ने सैन्य मामलों का एक नया विभाग बनाया है जिसके प्रमुख नव नियुक्त चीफ…