Unnao Case: भारी सुरक्षा के बीच किशोरी के शव का अंतिम संस्कार

848 0

उन्नाव। जिले के असोहा थाना इलाके में संदिग्ध अवस्था में मिली लड़कियों में दो की बुधवार की रात मौत हो गई थी। वहीं तीसरी का इलाज कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में चल रहा है। परिजनों ने पुलिस (Up Police) की कार्यशैली पर नाराजगी जतायी है। वहीं आज दोनों मृतक युवतियों का अंतिम संस्कार हो गया है। जिस स्थान पर तीनों लड़कियां मिली थी। वहीं पास ही में स्थित खेत में दोनों युवतियों का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान भारी पुलिस फोर्स (Up Police)तैनात रहा।

उन्नाव (Unnao Case) के असोहा थाना इलाके में संदिग्ध अवस्था में मिली लड़कियों में दो की बुधवार की रात मौत हो गई थी। वहीं आज दोनों मृतक युवतियों का अंतिम संस्कार हो गया है। अंतिम संस्कार के दौरान भारी पुलिस फोर्स(Up Police) तैनात रहा।

जानें क्या था मामला:-

बुधवार को घास लेने घर से निकली तीन लड़कियां जब काफी समय हो जाने के बाद वापस नहीं लौटी, तो परिजनों ने ढूढ़ना शुरू किया। इसी दौरान उन्हें तीनों लड़कियां एक खेत में बंधी हुई मिली थीं। जिनके मुंह से झाग निकल रहा था। परिजनों ने हालत देखते हुए तीनों को पास की सीएचसी में भर्ती कराया था, जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। वहीं एक की हालत गंभीर है, उसे कानपुर रेफर कर दिया गया था।

दोनों युवतियों का कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच का अंतिम संस्कार हुआ है. गांव में अंतिम संस्कार को लेकर भारी पुलिस फोर्स(Up Police) तैनात रहा। गांव में एसपी, एडिशनल एसपी समेत दूसरे जिलों का फोर्स भी पहुंचा। मृतकों के घर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। पुलिस फोर्स(Up Police) के अलावा एलआईयू, पीएसी भी सक्रिय है। पुलिस प्रशासन मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटा है। लखनऊ जोन की आईजी व कमिश्नर मौके पर गांव में ही मौजूद हैं।

 

Related Post

Accident

बदरीनाथ हाईवे पर टैंपो ट्रैवलर अलकनंदा में गिरा, नौ यात्रियों की मौत, रेस्क्यू जारी

Posted by - June 15, 2024 0
देहारादून। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले से बड़े हादसे (Road Accident) की खबर सामने आई है। यहां एक टैंपो ट्रैवलर अलकनंदा…
Maha Kumbh

महाकुम्भ 2025: सनातन की अलख जगाने श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े का महाकुम्भ नगर में हुआ भव्य प्रवेश

Posted by - December 14, 2024 0
महाकुम्भ नगर। प्रयागराज में जनवरी 2025 में आयोजित होने जा रहे महाकुम्भ (Maha Kumbha) में जन आस्था के सबसे बड़े…
covid hospital

UP में अस्पतालों में कोरोना मरीजों की भर्ती के लिए CMO के पत्र की आवश्यकता खत्म

Posted by - April 21, 2021 0
लखनऊ। कोरोना से अस्पतालों में गंभीर मरीजों को आ रही दिक्कतों के बाद राज्य मानवाधिकार आयोग (State human rights commission)…