‘गुलाबो-सिताबो’

फिल्म ‘गुलाबो-सिताबो’ का टीजर जारी, 12 जून को अमेज़न प्राइम पर रिलीज़ होगी

927 0

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है।कोरोना वायरस की वजह से जारी लॉकडाउन के कारण फिल्म ओटीटी (ओवर द टॉप) प्लेटफार्म पर रिलीज की जायेगी।

फिल्म ‘गुलाबो-सिताबो’ 17 अप्रैल को रिलीज़ होनी थी जो कि कोरोना वायरस की वजह से टल गई थी

‘गुलाबो-सिताबो’ 12 जून को अमेज़न प्राइम पर रिलीज़ होगी। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर ‘गुलाबो सिताबो’ का टीजर रिलीज कर दिया है। बता दें कि अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना पहली बार साथ काम कर रहे हैं। फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज़ होनी थी जो कि कोरोना वायरस की वजह से टल गई थी।

‘गुलाबो सिताबो’ एक किराएदार और मकान मालिक के बीच लगातार चलने वाली लड़ाई की मजेदार कहानी है। इस फिल्म में आयुष्मान किराएदार बने हैं और अमिताभ बच्चन मकान मालिक। फिल्म की कहानी की पृष्ठभूमि लखनऊ की है।

Related Post

Mamta Banergy

ममता के घर तृणमूल कांग्रेस की बैठक आज, जारी हो सकती है उम्मीदवारों की सूची

Posted by - March 5, 2021 0
कोलकाता । पश्चिम बंगाल में चुनावी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। तृणमूल कांग्रेस (TMC Election)  आज ममता की अगुआई में बड़ी…