Lucknow

सपा की हार से चाय बेचने वाला दुखी, उठाया खौफनाक कदम, देखें वीडियो

584 0

लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (SP) को बुरी तरह से हराकर बीजेपी (BJP) ने बड़ी जीत हासिल की है। कभी-कभी चुनाव से पहले कसम खा लेना भी इंसान को अंत तक पहुंचाता है। ऐसा ही मामला राजधानी लखनऊ (Lucknow) में देखने को मिला। यहां के चिनहट (Chinhat) निवासी एक युवक ने गुरुवार शाम को समाजवादी पार्टी की हार के बाद जहरीला पदार्थ खा कर आत्महत्या करने की कोशिश की है। जहर खाने से पहले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

केंद्र सरकार के फैसले से नाराज हुए मुख्यमंत्री, किया निवेदन

जानकारी के मुताबिक, चिनहट के कमता निवासी विजय यादव उर्फ नरेंद्र (40) परिवार के साथ रहता है। विभूतिखंड के अवध बस अड्डे के बगल में स्थित पारिजात अपार्टमेंट के सामने चाय का ठेला लगाता है। नरेंद्र ने बुधवार को एक वीडियो बनाकर वायरल करके कहा था की अगर 2022 में सपा की सरकार नहीं बनेगी तो जहर खाकर आत्महत्या कर लेगा।

गुरुवार शाम उसने पारिजात अपार्टमेंट के पास जहरीला पदार्थ खा लिया, सड़क पर तड़पता देखकर आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी उसके परिजनों को दी। जानकारी मिलते ही उसके परिजनों ने तत्काल उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

 

https://twitter.com/vkguptavishal1/status/1502190992384196608?t=pHFzaZawprjXEftgyPivQA&s=19

Related Post

Keshav Maurya

जनगणना केवल आंकड़ों का खेल नहीं है, बल्कि यह भविष्य के विकास का खाका: केशव मौर्य

Posted by - May 8, 2026 0
लखनऊ: 7 कालिदास मार्ग, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने आज लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास…
CM Yogi

योगी सरकार की पहल, दीपावली पर चटख रंगों से जगमगाएंगे वनटांगिया गांव

Posted by - October 26, 2024 0
लखनऊ/गोंडा। आदिवासी और वनवासी समाज को मुख्यधारा में लाने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के अनवरत प्रयासों का सकारात्मक…
Namami Gange Mission

महाकुम्भ 2025 में निर्मल गंगा के संकल्प को साकार कर रहा नमामि गंगे मिशन

Posted by - December 27, 2024 0
महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) को न केवल आध्यात्मिकता का महापर्व, बल्कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का आदर्श प्रतीक…