तानाजी 100 करोड़ के पार

तानाजी 100 करोड़ के पार पहुंची, अजय देवगन फैंस को कहा- शुक्रिया

717 0

नई दिल्ली। अजय देवगन की ‘तानाजी: द अनसंग वॉरियर’ साल की पहले सुपरहिट बन गई है। इतना ही नहीं इस फिल्म ने पहले ही हफ्ते में 100 करोड़ क्लब में एंट्री भी हासिल कर ली है। फिल्म ने रिलीज के सिर्फ 6 दिनों में ही इस जादूई आंकड़े को पार कर लिया है। फिल्म ने छठे दिन यानी बुधवार को 16.72 करोड़ की शानदार कमाई की है।

 फिल्म ने कुल 6 दिनों में 100 करोड़ क्लब में एंट्री हासिल कर ली

इसस पहले फिल्म ने रिलीज के अपने पहले वीकेंड में 61.93 करोड़ की शानदार कमाई कर ली थी। फिल्म की ओपनिंग की बात करें तो फिल्म ने रिलीज के अपने पहले दिन ही 15.10 करोड़ की कमाई की थी। इसके बाद फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बढ़त मिली और दूसरे -तीसरे दिन फिल्म ने 20.57 करोड़ और 26.26 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इसके बाद वर्किंग डे में भी फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए सोमवार को 13.75, मंगलवार को 15.28 और बुधवार को 16.72 करोड़ की कमाई की। फिल्म ने कुल 6 दिनों में 100 करोड़ क्लब में एंट्री हासिल कर ली है।

अजय देवगन ने किया फैंस को शुक्रिया

अजय देवगन ने फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा, ”सभी फैंस का शुक्रिया आपके साथ और प्यार की वजह से ही ये मुमकिन हो पाया है। मैं आपके प्यार, सपोर्ट और प्रोत्साहन के लिए शुक्रिया अदा करता हूं।

 

टैक्स फ्री हुई फिल्म

इतना ही नहीं फिल्म को कई राज्यों में टैक्स फ्री भी कर दिया गया है। फिल्म को हरियाणा में टैक्स फ्री कर दिया गया है। यह जानकारी मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर के कार्यालय ने बुधवार को दी। इससे पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को ही फिल्म को राज्य में टैक्स फ्री करने की घोषणा कर दी थी।

Related Post

करतारपुर कॉरिडोर: उद्घाटन से पहले पंडाल में भरा पानी, ठहरने के लिए तलाशी जा रही अन्य जगहें

Posted by - November 8, 2019 0
डेरा बाबा नानक। करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन होने में कुछ घंटे रह गए हैं कि इसी बीच द्घाटन स्थल पर…
उर्मिला मातोंडकर

उर्मिला मातोंडकर ने सीएए को बताया काला कानून, रॉलेट एक्ट से की तुलना

Posted by - January 31, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने गुरुवार को एक सार्वजनिक बैठक के दौरान नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) की तुलना 1919…
आयुर्वेद टिप्स

दमकती त्वचा पाने के लिए जरुर अपनाए आयुर्वेद टिप्स, होगी कामगार साबित

Posted by - March 11, 2020 0
लाइफस्टाइल डेस्क। आज के समय में सभी महिलाए और पुरुष अपनी सुन्दरता को बरक़रार रखने के लिए फैशियल-स्पा जैसे महंगे…