तालिबान सरकार की मदद के लिए चीन ने 310 लाख डॉलर की मदद का किया ऐलान

1080 0

चीन ने तालिबान सरकार के लिए 310 लाख अमेरिकी डॉलर की मदद का ऐलान किया। चीन ने कहा कि अराजकता खत्म करने और व्यवस्था बहाल करने के लिए ये जरूरी है। चीन इस मदद के तहत अनाज, सर्दी के सामान, कोरोना के टीके और जरूरत की दवाएं अफगानिस्तान को देगा। गौरतलब है कि पहली खेप में चीन ने अफगानिस्तान को 30 लाख टीके दान में देने का फैसला किया है।

पाकिस्तान की अध्यक्षता में हुई बैठक में ईरान, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्रियों ने शिरकत की। हालांकि पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी की मेजबानी में आयोजित इस बैठक में रूस ने भाग नहीं लिया। वांग यी ने कहा, ‘पहली खेप में चीन ने अफगानिस्तान को 30 लाख टीके दान में देने का फैसला किया है। ’

चीन ने पहले ही अपील की थी कि दुनिया को तालिबान के साथ मिलकर काम करना चाहिए, इसी कड़ी में आर्थिक मदद को ज़ारी रखना जरूरी है। अफगानिस्तान को दी जाने वाली ये मदद अभी शुरुआती ही है। चीन का कहना है कि तालिबान को अब अफगानिस्तान में हालात सामान्य करने चाहिए।

आज से 2 दिवसीय दौरे पर रहेंगे राहुल गांधी, करेंगे वैष्णो देवी की यात्रा

तालिबान ने भी पिछले हफ्ते ऐलान किया था कि चीन एक आर्थिक सुपरपॉवर है, ऐसे में वह उसे बड़ा साथी मानता है। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने एक इतालवी अखबार को बताया कि उनका समूह मुख्य रूप से चीन के आर्थिक मदद पर निर्भर है। हाल के दिनों में अमेरिका समेत पश्चिमी देशों ने अफगानिस्तान को दी जाने वाली आर्थिक सहायता को प्रतिबंधित कर दिया है। जिसके बाद तालिबान को सरकार चलाने के लिए आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में चीन ने मदद का हाथ बढ़ाया है।

Related Post

Yogi

ट्विटर पर 23 करोड़ यूजर्स तक पहुंचा योगी के उत्सव प्रदेश का संदेश, नंबर एक पर ट्रेंड हुआ हैशटैग

Posted by - March 29, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश अब माफिया नहीं महोत्सव का प्रदेश बन चुका है। यूपी अब उपद्रवियों का नहीं, उत्सवों के प्रदेश…
Wasim Rizvi

बगदादी और ओवैसी ए​क जैसे, वह जुबान से फैला रहे है आतंक : वसीम रिजवी

Posted by - November 17, 2019 0
लखनऊ। शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर…
Uddhav Thackeray

उद्धव ठाकरे को हुआ दुःख- जिसको दी जिम्मेदारी, उसी ने मेरी पीठ में घोंपा छुरा

Posted by - July 6, 2022 0
मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री व शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने मंगलवार को कहा कि, एकनाथ शिंदे ने…

आसान नहीं सिद्धू की राह! सुनील जाखड़ ने कल बुलाई इमरजेंसी मीटिंग

Posted by - July 18, 2021 0
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ (Sunil Jakhar) ने कल चंडीगढ़ में पार्टी विधायकों और जिलाध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई…
Randeep Singh Surjewala

हर खाने पीने की चीज़ गरीब की थाली से दूर होती जा रही है : रणदीप सिंह सुरजेवाला

Posted by - January 31, 2022 0
लखनऊ। आमजन से जुड़े देशव्यापी महंगाई के मुद्दे पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया एवं कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन…