स्वास्थ्य मंत्री बोले टीके पर न राजनीति करे विपक्ष, लोगो ने दिया जवाब

776 0

संसद में एक सवाल का जवाब देते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि देश में कोविड-19 के संदर्भ में टीकाकरण को लेकर राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होने कहा कि कोविड संकट के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संघीय ढांचे के अनुरूप सामूहिक प्रयास पर बल दिया। मंडाविया ने कहा- भारत सरकार सभी के शत प्रतिशत टीकाकरण को प्रतिबद्ध है। सभी लोगों को टीकाकरण को बढ़ावा देना चाहिए।

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि सभी लोगों को भ्रम फैलाने वालों को मिलकर जवाब देना चाहिए। सभी जागरूक बने। राजनीति वाले बयान की आलोचना करते हुए एक यूजर ने लिखा- वैक्सीन के सर्टिफिकेट पर पीएम मोमंडाविया ने कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्रियों समेत राज्य सरकारों के साथ 20 बार चर्चा की और उन्होंने जो सुझाव दिये उसके अनुरूप समय समय पर कार्य योजना बदली ।  ’’

उन्होंने कहा कि कई राज्यों एवं विपक्षी दलों द्वारा सवाल उठाया जाता था कि स्वास्थ्य राज्य का विषय है और इस विषय पर राज्यों को विश्वास में लेना चाहिए। राज्यों ने कहा था कि उन्हें भी टीका खरीदने की अनुमति मिलनी चाहिए।स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि तब प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें कोई आपत्ति नहीं है और वे (राज्य) भी टीका खरीद सकते हैं . एक मई को ऐसी नीति बनी कि 25 प्रतिशत टीका राज्य खरीदें, 25 प्रतिशत निजी इकाई खरीदे और 50 प्रतिशत टीका केंद्र खरीदेगा ।

धूप को बांधने चले तुगलक’- दैनिक भास्कर पर छापे को लेकर पत्रकार का मोदी सरकार पर तंज

उन्होंने कहा, ‘‘तब भी हमने राज्यों से कहा कि उन्हें कोई मदद की जरूरत होगी, तब हमें बताएं । कुछ राज्यों ने निविदा भी निकाली।  लेकिन टीका उत्पादन करने वाली कंपनियां सीमित थीं । ’’मंडाविया ने कहा, ‘‘इस विषय पर कुछ लोगों ने राजनीति की, लेकिन हमने नहीं की। ’स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस बीच मुख्यमंत्रियों की बैठक में यह कहा गया कि उन्हें टीका नहीं मिल रहा है और केंद्र को 25 प्रतिशत टीका खरीद कर देना चाहिए।  इसके अनुरूप नई नीति बनी कि 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को नि:शुल्क टीका लगाया जायेगा।

Related Post

Maharashtra

महाराष्ट्र राजनीतिक संकट: शिवसेना के विद्रोहियों ने एमवीए सरकार के पतन…

Posted by - June 23, 2022 0
मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) विधानसभा के उपाध्यक्ष नरहरि जिरवाल द्वारा अजय चौधरी को बागी नेता एकनाथ शिंदे के स्थान पर सदन…
CM Yogi

बंगाल के दिल में काबा-मदीना नहीं, मां काली-मां दुर्गा हैं: योगी आदित्यनाथ

Posted by - April 27, 2026 0
उत्तर 24 परगना। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन राजारहाट…
शहद निर्यात

एनएमआर जांच के बाद ही अमेरिका को शहद हो सकेगा निर्यात

Posted by - March 1, 2020 0
नई दिल्ली। वाणिज्य मंत्रालय की एजेंसी निर्यात निरीक्षण परिषद (ईआईसी) ने अमेरिका को निर्यात होने वाले शहद की शुद्धता जांच…

अंग्रेज इतिहासकारों और वामपंथियों को दोष देना बंद करें – अमित शाह

Posted by - October 17, 2019 0
वाराणसी। आज यानी गुरुवार को बनारस पहुंच गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे हैं।जहां पर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का दीप प्रज्वलन कर…