Swachhta Jagruk rally

महाकुम्भ मेला क्षेत्र में निकाली गई स्वच्छता जागरूकता रैली

204 0

महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) को दिव्य भव्य के साथ स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त महाकुम्भ (Swachh & Plastic Free Maha Kumbh) बनाने का संकल्प यूपी की योगी सरकार ने लिया है। सीएम योगी (CM Yogi) के निर्देश पर बनाये गये स्वच्छ कुम्भ कोष (Swachh Kumbh Kosh) से लगभग 15000 स्वच्छताकर्मी और 1800 से अधिक गंगा सेवा दूत महाकुम्भ में पूरे मेला क्षेत्र को स्वच्छ बना रहे हैं। इसके साथ ही पूरे मेला क्षेत्र में सिंगल यूज्ड प्लास्टिक को पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है। इसी क्रम में महाकुम्भ में आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छता का संदेश देने के लिए स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें 200 से अधिक गंगा सेवादूत और स्वच्छता कर्मियों ने भाग लिया।

200 से अधिक गंगा सेवादूतों और स्वच्छता मित्रों ने लिया हिस्सा

स्वच्छ और स्वस्थ्य महाकुम्भ अभियान को सफल बनाने की दिशा में मेला क्षेत्र में स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली मेला प्राधिकरण की सैनिटेशन टीम ने निकाली, जिसमें 200 से अधिक गंगा सेवादूतों और स्वच्छता मित्रों ने भाग लिया। ‘स्वच्छता जागरुकता रैली’ का उद्देश्य लोगों में स्वच्छता के प्रति सकारात्मक व्यवहार परिवर्तन लाना और मेला क्षेत्र को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त बनाना था l

खुसरोबाग में मौनी अमावस्या के अमृत स्नान के लिए तैयार है होल्डिंग एरिया

रैली मेला क्षेत्र सेक्टर 1 के काली मार्ग – जवाहर लाल नेहरू मार्ग तिराहे से शुरू होकर लाल मार्ग, त्रिवेणी मार्ग, संगम वापसी मार्ग , अक्षय वट मार्ग होते हुए सेक्टर 3 के संगम नोज पर समाप्त हुई l

स्वच्छता को लेकर किया गया जागरूक

स्वच्छता जागरूकता रैली (Swachhta Jagruk Rally) में गंगा सेवा दूत स्वच्छता संदेश लिखे पोस्टर बैनर लिये चल रहे थे। साथ ही एक स्वर में स्वच्छता संदेशों के नारे लगा रहे थे। स्वच्छ महाकुम्भ और प्लास्टिक मुक्त महाकुम्भ में आम जन की सहभगिता बढ़ाने, शौचालयों व कूड़ेदान का प्रयोग करने के लिये लोगों को प्रेरित किया गया। साथ ही महाकुम्भ मेले में सिंगल यूज्ड प्लास्टिक को प्रयोग न करने का भी संदेश दिया गया। रैली के संचालक एसडीएम आशुतोष ने बताया कि समय-समय पर मेला क्षेत्र के अलग-अलग सेक्टरों में इस तरह स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली जा रही है जो श्रद्धालुओं को स्वच्छ महाकुम्भ अभियान में जुड़ने के लिये सकारात्मक रूप से प्रेरित करती है।

Related Post

CM Yogi

फरवरी तक गंगा एक्सप्रेसवे होगा तैयार, यूपी की कनेक्टिविटी को मिलेगी तेज़ रफ्तार: मुख्यमंत्री

Posted by - January 25, 2026 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को एक उच्चस्तरीय बैठक में प्रदेश की प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर, सिंचाई, ऊर्जा, शिक्षा…
CM Yogi

मौनी अमावस्या पर 8-10 करोड़ श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना, युद्धस्तर पर करें तैयारी: मुख्यमंत्री

Posted by - January 15, 2025 0
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने आगामी 29 जनवरी को मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya) के अवसर पर 8-10…
CM Yogi

हमारा युवा हमारी प्रगति का मापक और भारत के सशक्तिकरण का माध्यम है: मुख्यमंत्री योगी

Posted by - August 18, 2024 0
अयोध्या। उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को आचार्य नरेन्द्र देव कृषि विवि कुमारगंज अयोध्या के परिसर में…