कोरोनो वायरस

लखनऊ में कोरोना वायरस का संदिग्ध मरीज, जांच नमूने पुणे लैब भेजे गए

945 0

लखनऊ। चीन में महामारी का रूप लेता जा रहा कोरोना वायरस अब यूपी की राजधानी लखनऊ में भी दस्तक दे चुका है। चीन से 10 दिन पहले लौटी लखनऊ एक महिला में कोरोना वायरस के शुरुआती लक्षण पाए गए हैं। महिला फिलहाल अपने घर पर ही आइसोलेशन में है। वहीं उसके नमूने पुणे की लैब में जांच के लिए भेजे गए हैं।

लखनऊ की न्यू हैदराबाद निवासी 58 वर्षीय एक महिला में खांसी, जुकाम, बुखार के लक्षण मिले

बता दें कि राजधानी लखनऊ में बीते 25 जनवरी को तीन यात्री आए थे। एयरपोर्ट पर सभी का थर्मल स्केनर के जरिए से जांच किया गया था। इस दौरान लखनऊ की न्यू हैदराबाद निवासी 58 वर्षीय एक महिला में खांसी, जुकाम, बुखार के लक्षण मिले। ड्यूटी पर तैनात अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर चिकित्सकों के पैनल ने इस महिला की जांच की थी।

दिशा पाटनी ने कहा कि प्यार के बिना आप जिंदगी जी कैसे सकते हैं? 

लखनऊ के सीएमओ डॉ नरेंद्र अग्रवाल के अनुसार महिला की ब्लड का सैंपल के लिए टीम को भेज दिया गया था। न्यू हैदराबाद स्थित आवास पर ही महिला को आइसोलेट किया गया है। महिला पहले से ही लक्षणों के बाद खुद ही घर से नहीं निकल रही थी। फिलहाल तमाम सैंपल को केजीएमयू की माइक्रोबायोलॉजी विभाग में भेज दिया गया है, यहां से सैंपल पुणे की लैब में भेजा गया है।

सीएमओ डॉ नरेंद्र अग्रवाल के मुताबिक महिला में जो शुरुआती लक्षण दिख रहे हैं, उसे देखकर कोरोना वायरस की संभावना दिख रही है। हालांकि यह बात अभी जांचों के बाद ज्यादा क्लियर होगी कि चीन से आने वाली महिला को इस वायरस ने जकड़ा है या नहीं।

राजधानी के सभी अस्पतालों में कोरोनावायरस की गंभीरता को देखते हुए बेड रिजर्व कर दिए

लखनऊ के सीएमओ डॉक्टर नरेंद्र अग्रवाल के मुताबिक राजधानी के सभी अस्पतालों में कोरोनावायरस की गंभीरता को देखते हुए बेड रिजर्व कर दिए गए हैं। चाहे बात सिविल अस्पताल की हो या फिर लोहिया, बलरामपुर, केजीएमयू या लोकबंधु अस्पताल की सभी जगहों के अधिकारियों को कहा गया है कि अपने यहां हर हाल में कोरोना वायरस के लिए अलग से बेड आरक्षित रखे।

Related Post

pm tweet

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री के साथ इन नेताओ ने जताया दुख

Posted by - August 31, 2020 0
आज पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का निधन हो गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर प्रणब मुखर्जी के निधन…
CM Dhami

सीएम के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, धामी ने किया 291 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

Posted by - January 8, 2024 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को उत्तरकाशी जिला मुख्यालय पर रोड-शो किया, तो जन-सैलाब सड़कों पर…
युवती से छेड़छाड़

देहारादून: ट्रेन में हुई युवती से छेड़छाड़, रिश्तेदार ने पीएम से ट्वीट कर की शिकायत

Posted by - November 25, 2019 0
अलीगढ़। सरकार की इतनी सुरक्षा तैनात करने के बाद भी महिलाओं और बच्चियों के साथ हो रहे छेड़छाड़ में कोई…
ममता बनर्जी

Lok Sabha Elections 2019: कांग्रेस को लेकर बोलीं ममता बनर्जी, चुनाव जीतने के लिए RSS की ले रही मदद

Posted by - April 15, 2019 0
बेलडांगा। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने सोमवार यानी आज कांग्रेस पर चुनाव जीतने को लेकर तंज कसा है।…