सुषमा स्वराज

भीष्म पितामह! आपके सामने ‘द्रोपदी’ का चीरहरण हो रहा है, मौन मत रहिए -सुषमा

1176 0

नई दिल्ली। रामपुर से उम्मीदवार आजम खां ने बीजेपी प्रत्याशी और गुजरे जमाने की जानी मानी एक्ट्रेस जया प्रदा पर कथित रूप से अमर्यादित टिप्पणी की है । सपा-बसपा गठबंधन से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार आजम खान ने भले ही इस मामले में सफाई दे दी है, लेकिन उनके बयान की चहुंओर निंदा हो रही है। अब, केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेत्री सुषमा स्वराज ने इस बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है।

ये भी पढ़ें :-

आपको बता दें सुषमा ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को ट्वीट कर कहा कि रामपुर में द्रौपदी का चीर हरण हो रहा है, मुलायम सिंह यादव भीष्म पितामह की तरह मौन साधने की गलती ना करें। उन्हें पार्टी का भीष्म पितामह संबोधित करते हुए लिखा है कि मुलायम भाई, आप समाजवादी पार्टी के पितामह हैं साथ ही विदेश मंत्री ने अपने ट्वीट में अखिलेश यादव, डिंपल यादव और जया भादुड़ी (बच्चन) को भी टैग किया है।

ये भी पढ़ें :-आजम खान की जया प्रदा को लेकर बढ़ी मुश्किलें, दर्ज हुआ एफआईआर 

जानकारी के मुताबिक आजम खान ने रामपुर में एक जनसभा के दौरान जया प्रदा का नाम लिए बगैर लोगों से पूछा, “क्या राजनीति इतनी गिर जाएगी कि 10 साल जिसने रामपुर वालों का खून पिया, जिसे उंगली पकड़कर हम रामपुर में लेकर आए, उसने हमारे ऊपर क्या-क्या इल्जाम नहीं लगाए. क्या आप उसे वोट देंगे?’ आजम ने आगे कहा कि आपने 10 साल जिनसे अपना प्रतिनिधित्व कराया, उसकी असलियत समझने में आपको 17 साल लगे, मैं 17 दिन में पहचान गया कि इनके नीचे का अंडरविअर खाकी रंग का है।”

Related Post

CM Yogi

सीएम योगी ने बहराइच में मानव-वन्यजीव संघर्ष से प्रभावित परिवार वालों से की मुलाकात, घायलों का जाना हालचाल

Posted by - September 15, 2024 0
लखनऊ/बहराइच। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) रविवार को बहराइच दौरे पर पहुंचे। उन्होंने हवाई सर्वेक्षण भी किया, फिर मानव-वन्यजीव संघर्ष…
ak sharma

एके शर्मा ने पेश किया 100 दिन का रिपोर्ट कार्ड, गिनाई अपने विभाग की उपलब्धियां

Posted by - July 15, 2022 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि प्रधानमंत्री के सुशासन के 08 वर्ष…
CM Yogi gifts 124 development projects to Balrampur

जिसे जहन्नुम जाना है, वह गजवा ए हिंद के नाम पर अराजकता पैदा करने का प्रयास करे: मुख्यमंत्री

Posted by - September 28, 2025 0
बलरामपुर/लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) रविवार को बलरामपुर में अपने रौ में रहे। उन्होंने एक तरफ विकास की बातें…