कैप्टन चौके-छक्के मार रहा है तो फिर किसी तरह के बदलाव का सवाल ही नहीं – सुशील मोदी

851 0

 पटना। बिहार में एनडीए में सीएम पद को लेकर बयानबाजी के बीच नीतीश कुमार के समर्थन में बीजेपी नेता और डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी सामने आएं हैं बुधवार यानी आज सुशील मोदी ने ट्वीट किया कि नीतीश कुमार ही बिहार एनडीए के कैप्टन हैं।

ये भी पढ़ें :-सप्ताह के तीसरे दिन शेयर बाजार में उछाल, जानें क्या रहा आज का हाल 

आपको बता दें सुशील मोदी अपने बयानों में हमेशा नीतीश का समर्थन ही करते नजर आते हैं, लेकिन पार्टी के कई बड़े नेता नीतीश को निशाने पर लेने से नहीं चूकते। सुशील मोदी का अपना ट्वीट डिलीट करना इसी सिलसिले की एक कड़ी माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें :-उन्नाव दुष्कर्म कांड : पीड़िता का बयान दर्ज करने के लिए एम्स में लगी अदालत 

जानकारी के मुताबिक आज सुशील कुमार ने लिखा था- नीतीश ही बिहार में एनडीए के कैप्टन हैं और 2020 चुनाव में भी कैप्टन रहेंगे। जब कैप्टन चौके-छक्के मार रहा है तो फिर किसी तरह के बदलाव का सवाल ही नहीं उठता है।

Related Post

CM Yogi

अयोध्या और प्रयागराज में बनेगा अतिविशिष्ट राज्य अतिथि गृह

Posted by - June 21, 2024 0
लखनऊ। धर्मनगरी अयोध्या और तीर्थराज प्रयाग में राज्य सरकार अतिथि गृहों के निर्माण कराने जा रही है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री…
UP Diaspora

दुबई में ‘थैंक यू मोदी, थैंक यू योगी’ के नारे से गूंज उठा यूपी डायस्पोरा

Posted by - October 14, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए प्रयासरत डबल इंजन की सरकार ने दुबई में प्रवासी निवेशकों के…
गौरव चंदेल हत्याकांड

गौरव चंदेल हत्याकांड : प्रियंका गांधी बोलीं- परिवार को जल्द से जल्द न्याय मिले

Posted by - January 12, 2020 0
नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गौरव चंदेल हत्याकांड में बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर लोगों का गुस्सा सड़क पर दिख…