फिल्म दिल बेचारा

सुशांत के सुसाइड पर रो पड़ी उनकी आखिरी को-स्टार संजना सांघी, लिखा इमोशनल पोस्ट

1209 0

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की अंतिम फिल्म ‘दिल बेचारा’ ओवर द टॉप (ओटीटी) प्लेटफार्म पर रिलीज की जा सकती है।सुशांत अपनी अपकमिंग फिल्म ‘दिल बेचारा ‘ को लेकर चर्चा में बने हुए थे।

सुशांत अपनी अपकमिंग फिल्म ‘दिल बेचारा ‘ को लेकर चर्चा में बने हुए थे

यह फिल्म आठ मई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस के कारण फिल्म की रिलीज डेट को फिर से आगे बढ़ा दिया गया। कास्‍टिंग डायरेक्‍टर से फिल्‍म डायरेक्‍टर बने मुकेश छाबड़ा की फिल्‍म ‘दिल बेचारा’ में सुशांत के अलावा सैफ अली खान और संजना सांघी की मुख्य भूमिका है। यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो सकती है।

राइट्स इश्यू शेयरों ने रचा इतिहास, कंपनी का मार्केट कैप 10.92 लाख करोड़ के रिकार्ड स्तर पर

https://www.instagram.com/tv/CBauHf0lCQz/?utm_source=ig_web_copy_link

संजना सांघी ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट लिखा

सुशांत सिंह की मौत पर एक्ट्रेस संजना सांघी ने एक इमोशनल पोस्ट लिखी और एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह सुशांत सिंह के साथ हुई बातों और उनके साथ बिताए हुए पलों को याद करते-करते रो पड़ीं। उन्होंने अपने इमोशनल पोस्ट में लिखा कि अभी तो इतना कुछ बाकी था सुशांत। आपने मुझे कुछ ही समय में बहुत कुछ सिखाया और यादें दी। उसके लिए मैं हमेशा के लिए आभारी हूं। हमारे सितारों में खोट है।

संजना सांघी ने आगे लिखा कि मैंने अपने वेब पेज को सैंकड़ों बार रिफ्रेश किया और उम्मीद कर रही थी कि मैं कोई खतरनाक मजाक पढ़ रही हूं। मैं इनमें से किसी भी खबर का विश्वास नहीं कर पा रही हूं। मैं अपनी फीलिंग्स को बयां करने में असफल हो रही हूं लेकिन कोशिश कर रही हूं। उन्होंने शूटिंग के दौरान के पलों को भी याद किया और कहा कि सुशांत सिंह राजपूत शूटिंग के दौरान फिल्म में अपने किरदार मैनी के बारे में बात करते थे। वह अपनी फिल्मों के लेकर भी चर्चा करते थे और साथ में सामाजिक मुद्दों पर भी बात करते थे।

संजना सांघी ने आगे कहा कि ‘जॉन ग्रीन ने इसे लिखा है, हमारी प्यारी किताब, द फॉल्ट इन अवर स्टार्स, का मेरा कैरेक्टर तुम्हारा हो गया। लेकिन यहा में हूं, संजना, तुमसे कह रही हूं सुशांत। इतना बोलते ही वह और भावुक हो गई और उन्होंने अपनी और सुशांत की किताब की फेवरिट लाइन पढ़ी, ‘आपने मुझे हमेशा के लिए दिया, सीमित दिनों के भीतर और उसके लिए। मैं हमेशा आभारी हूं।

Related Post

Train Accident : हरियाणा के नारनौल में हुआ ट्रेन हादसा, पटरी टूटने से 39 डिब्बे क्षतिग्रस्त

Posted by - February 19, 2021 0
हरियाणा । हरियाणा के नारनौल में एक बड़ा ट्रेन(Train accident) हादसा हो गया है। शुक्रवार की दोपहर हुए इस ट्रेन हादसे…