Drains

ड्रोन कैमरे से कराया जाएगा नालों का सर्वे, निदेशालय को भेजे जाएंगे फोटोग्राफ्स

553 0

लखनऊ: प्रदेश में मानसून की दस्‍तक से पहले सरकार सभी इंतजामों को पुख्‍ता करने में जुट गई है। जलभराव के कारण लोगों को मानसून में परेशानियों का सामना न करना पड़े इसके लिए बरसात से पहले नगरीय निकायों में नाले (Drains) और नालियों की सफाई पूरी कराए जाने के लिए विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। लखनऊ (Lucknow), अलीगढ़, आगरा, गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, गाजियाबाद, कानपुर नगर, मेरठ के नगर निगम के नगर आयुक्तों के लिए गुरुवार को छोटे, बड़े और मझोले सभी नाले (Drains) नालियों की साफ सफाई करने के निर्देश जारी किए गए हैं। जिसके तहत 25 जून तक कार्य को पूर्ण करने के आदेश दिए गए हैं। इन नगर निगमों से प्राप्‍त सभी जानकारी को 26 जून तक शासन को भेज दिया जाएगा।

प्रदेश के निकायों में स्थित ऐसे सभी बड़े नालों जिनका सफाई काम पूरा हो चुका है और ऐसे नालों जिनका सफाई काम न होने के कारण पहले जलभराव हुआ हो वहां ड्रोन कैमरे से सर्वे कराया जाएगा। ड्रोन कैमरे से सर्वे कराए जाने के बाद उन नालों की स्थिति, लम्बाई, चौड़ाई और गहराई की पूरी जानकारी फोटोग्राफ्स व वीडियोग्राफ के साथ स्थानीय निकाय निदेशालय को भेजी जाएगी।

सीएम धामी ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री किशन रेड्डी से की शिष्टाचार भेंट

सर्वे के दौरान दूसरी खामियों पर भी रहेगी पैनी नजर

प्रदेश भर में मौसमी बीमारियों को ध्‍यान में रखते हुए योगी सरकार वृहद स्‍तर पर नाले नालियों की साफ सफाई अभियान की शुरूआत करने जा रही हैं। लखनऊ के नगर आयुक्‍त अजय द्वि‍वेदी ने बताया कि लखनऊ में ड्रोन सर्वे शुरू हो गया है। छोटी, बड़ी और मंझोली नालियों की साफ सफाई हो गई है। दूसरे राउंड का काम चल रहा है हम एक हफ्ते के भीतर लक्ष्‍य को प्राप्‍त कर लेंगे। उन्‍होंने बताया कि ड्रोन से किए गए सर्वे में अगर दूसरी कोई खामियां मिलती हैं तो उन पर भी काम किया जाएगा।

FIFA World Cup 2022: रोमांस करने पर 7 साल की जेल, पति-पत्नी को मिली छूट

Related Post

CM Yogi ने की राज्यपाल से मुलाकात

Posted by - May 28, 2021 0
उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल के विस्तार की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बृहस्पतिवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल…
Nivesh Sarathi

निवेश सारथी पोर्टल पर उद्यमियों के आवेदनों का झटपट होगा वेरिफिकेशन, मिलेगा इंसेटिव

Posted by - March 31, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश में निवेश करने वाले उद्यमियों के सारे इंसेटिव्स ऑनलाइन ही प्रॉसेस किए जाएंगे। उद्यमियों के निवेश सारथी (Nivesh…

यूपी में ब्राह्मण वोट के लिए पार्टियों में जंग, स्वामी प्रसाद बोले- भाजपा में ही रहेंगे ब्राह्मण

Posted by - August 1, 2021 0
यूपी में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी अभी से बढ़ी हुई है, सपा एवं बसपा ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
CM Yogi

परिवार से बिछड़े 93 हजार से अधिक बच्चों को योगी सरकार ने मां-बाप से मिलाया,परिवारों में लौटी खुशियां

Posted by - October 22, 2024 0
लखनऊ । प्रदेश में बाल संरक्षण के लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) लगातार प्रयासरत हैं। उनके प्रयासों का ही…
CM Yogi

ICSE व ISC की बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को सीएम योगी ने दी बधाई

Posted by - May 14, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को घोषित ICSE 10वीं व ISE 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्तीर्ण छात्रों,…