AZAM KHAN

आजम खान की अंतरिम जमानत याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

566 0

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने समाजवादी पार्टी (SP) के नेता आजम खान (Azam Khan) की अंतरिम जमानत (Bail) याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने आजम खान को इलाहाबाद हाई कोर्ट जाने का निर्देश दिया, जहां पहले से जमानत याचिका लंबित है। कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट से आजम खान की जमानत याचिका का निस्तारण जल्द करने को कहा।

पिछले दो साल से जेल में बंद आज़म खान ने चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लेने के लिए अंतरिम जमानत की मांग की थी।

बता दें कि 10 अगस्त 2021 को सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को पैन कार्ड में फर्जीवाड़े के एक मामले में जमानत दी थी। लेकिन कई दूसरे मामलों की वजह से आजम खान जेल में बंद हैं।

आजम खान की जमानत याचिका पर अगली सुनवाई 19 मार्च को

आजम खान उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार हैं।

Related Post

Samadhan saptah

ऊर्जा मंत्री ने नंगी एलटी लाइनों को एबी केबिल से बदलने के निर्देश दिए

Posted by - August 26, 2022 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित…

सिद्धू का BJP-UP पुलिस पर निशाना, ‘प्रियंका गांधी को गैरकानूनी तरीके से हिरासत में रखना मानवाधिकारों का उल्लंघन’

Posted by - October 6, 2021 0
नई दिल्ली। कांग्रेस की पंजाब यूनिट के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने बुधवार को कहा कि पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी…
CM Yogi

सपा वाले भीख मांगने भी जाएंगे तो माताएं-बहनें चप्पल लेकर दौड़ा लेंगीः योगी

Posted by - May 22, 2024 0
जौनपुर : राम का विरोध करते-करते रामद्रोही भारत, हिंदुओं, दलितों- पिछड़ों और आमजन का विरोध करते हैं। यह वही लोग हैं,…