सुप्रीम कोर्ट ने जांच रिपोर्ट को बंद लिफाफे में सीबीआई चीफ को सौंपने का आदेश दिया

1100 0

नई दिल्ली। देश की सुप्रीम जाँच एजेंसी सीबीआई के डायरेक्टर आलोक वर्मा के खिलाफ लगे आरोपों के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय सतर्कता अायोग (सीवीसी) की जांच रिपोर्ट पर शुक्रवार को सुनवाई की । कोर्ट ने जांच रिपोर्ट को बंद लिफाफे में वर्मा को सौंपने का आदेश दिया। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर सीवीसी ने आलोक वर्मा के खिलाफ लगे आरोपों की जांच रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंपी थी।

गौरतलब है कि सीबीआई के दो शीर्ष अफसरों के रिश्वतखोरी विवाद में फंसने के बाद केंद्र सरकार ने 23 अक्टूबर को ज्वाइंट डायरेक्टर नागेश्वर राव को जांच एजेंसी का अंतरिम प्रमुख नियुक्त कर दिया। जांच जारी रहने तक सीबीआई चीफ आलोक वर्मा और नंबर दो अफसर स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना को छुट्टी पर भेज दिया गया। इसका आदेश देर रात 2 बजे जारी किया गया। विपक्ष ने सरकार के इस अचानक दखल पर सवाल उठाए है।

क्या है पूरा विवाद :

1984 आईपीएस बैच के गुजरात कैडर के अफसर अस्थाना मीट कारोबारी मोइन कुरैशी से जुड़े मामले की जांच कर रहे थे। कुरैशी को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों में पिछले साल अगस्त में गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान हैदराबाद का सतीश बाबू सना भी घेरे में आ गया। एजेंसी 50 लाख रुपए के ट्रांजैक्शन के मामले में उसके खिलाफ जांच कर रही थी। सना ने सीबीआई चीफ को भेजी शिकायत में कहा कि अस्थाना ने इस मामले में उसे क्लीन चिट देने के लिए 5 करोड़ रुपए मांगे थे। इनमें 3 करोड़ एडवांस दिए गए। 2 करोड़ रुपए बाद में देने थे। वहीं, अस्थाना का आरोप है कि सीबीआई चीफ आलोक वर्मा ने ही 2 करोड़ रुपए की घूस ली थी।

सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा को फिलहाल बहाल नहीं किया गया है। कोर्ट की अगली सुनवाई मंगलवार को होगी।

Related Post

PM Kisan Samman

उत्तर प्रदेश के 2.15 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में आएगी ‘सम्मान निधि’

Posted by - March 12, 2026 0
लखनऊ: मोदी-योगी सरकार अन्नदाता किसान की समृद्धि को बढ़ा रही है। डबल इंजन सरकार खेत से लेकर किसानों के सम्मान…

मुख्यमंत्री ने बजट 2021 – 22 के परिप्रेक्ष्य में सम्बंधित विभागों के दिए निर्देश 

Posted by - February 2, 2021 0
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने वर्ष 2021-22 के केन्द्रीय बजट के परिप्रेक्ष्य में सभी सम्बन्धित विभागों को…
Yogi government

नौ वर्षों में यूपी पुलिस हुई हाईटेक, स्मार्ट पुलिसिंग और मजबूत कानून व्यवस्था से सुरक्षित बना प्रदेश

Posted by - March 20, 2026 0
लखनऊ: योगी सरकार (Yogi Government) ने पिछले नौ वर्षों में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए व्यापक स्तर पर…
CM Yogi

‘आई लव मोहम्मद’ की आड़ में अराजकता करने वालों को ‘चंड-मुंड’ की तरह रौंदने का होगा कार्यः योगी

Posted by - September 27, 2025 0
श्रावस्ती । प्रदेश में ‘आई लव मुहम्मद’ की आड़ में अराजकता के दुष्प्रयोजन के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi…
AK Sharma

नगरीय व्यवस्थापन, साफ-सफाई, स्वच्छता में सफाई कर्मियों का बड़ा योगदान: एके शर्मा

Posted by - October 28, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  ए0के0 शर्मा (AK Sharma)  ने कहा कि प्रदेश सरकार सफाई कर्मियों के…