SC

सुप्रीम कोर्ट के चार जज कोरोना पॉजिटिव, जस्टिस एनवी रमणा के शपथ ग्रहण से पहले करवाई गई थी जांच

1056 0

ऩई दिल्ली। कोरोना वायरस संक्रमण अब देश के सुप्रीम कोर्ट तक दस्तक दे चुका है। जानकारी मिली है कि सुप्रीम कोर्ट के चार जजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट के कई जजों का पूरा स्टॉफ कोरोना पॉजिटिव हुआ है। सुप्रीम कोर्ट के जो जज अब कोरोना पॉजिटिव हुए हैं उसमें अशोक भूषण, विनीत सरन और संजीव खन्ना का नाम सामने आया है।

दअरसल जस्टिस एनवी रमणा (Justice Ramana) बतौर CJI शुक्रवार को शपथ लेंगे। उससे पहले सभी सुप्रीम कोर्ट के जजों और उनके स्टॉफ की कोरोना की जांच हो रही है, जिसमें 4 जजों के पॉजिटिव होने की खबर सामने आई है।

जस्टिस एनवी रमणा (Justice Ramana) देश के 48वें प्रधान न्यायाधीश होंगे। मौजूदा चीफ जस्टिस एस एस बोबडे का कार्यकाल 23 अप्रैल को खत्म हो रहा है। रमणा को पहली बार वर्ष 2014 में सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त किया गया था। हालांकि उनके कार्यकाल में दो साल से भी कम का वक्त बचा है।

अभी कुछ दिन पहले ही खबर आई थी कि सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) का 50 प्रतिशत स्टाफ कोरोना पॉजिटिव हो गया है। यह हैरान करने वाला इसलिए था क्योंकि जज और उनका स्टाफ पूरी सावधानी बरत रहा था।

Related Post

AK Sharma

मऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन तथा मऊ को 11 रेलवे अण्डर ब्रिज की मिली सौगात

Posted by - February 26, 2024 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi)…
Shri Ram International Airport

मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर 30 दिसंबर को उतरेगा पहला विमान

Posted by - December 14, 2023 0
अयोध्या। भगवान श्रीराम की नगरी मोदी-योगी सरकार की प्राथमिकताओं के केंद्र में है। भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण के साथ-साथ अयोध्या…
CM Yogi

सीडी रेशियो 67 से 70% तक पहुंचाना, नए वित्तीय वर्ष का लक्ष्य: मुख्यमंत्री

Posted by - March 1, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को ऋण जमानुपात (सीडी रेशियो) व मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की…