रागिनी एमएमएस रिटर्न्स 2

सनी लियोनी धमाके को तैयार, रागिनी एमएमएस रिटर्न्स 2 लॉन्च

2303 0

नई दिल्ली। वर्ष 2019 की शुरुआत में इंटरनेट सेंशेशन बनीं सनी लियोनी साल का समापन भी शानदार तरीके से करने जा रही हैं। उनकी वेब सीरीज रागिनी एमएमएस रिटर्न्स 2 का दूसरा सीजन मुंबई में गुरुवार को लॉन्च हो गया। सनी लियोनी के प्रशंसकों की तादाद इतनी ज्यादा है कि उनका हर ऑन लाइन शो या सीरीज सुपरहिट हो ही जाता है।

सनी लियोनी ने कहा कि यह मेरे लिए बड़े सम्मान की बात है कि मेरे चाहने वाले इतने सहायक हैं। हर साल यह मेरे लिए चुनौती रहती है कि अगर मैं आग हूं । तो मेरे फैंस मेरे लिए उस आग का ईंधन हैं। मैं उनसे उतना ही प्यार करती हूं जितना वह मुझसे करते हैं और यह प्यार हमेशा रहेगा।

बता दें कि सनी लियोनी का पूरा ध्यान इन दिनों हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पर है। वह कहती हैं कि मैं उस जगह से प्यार करती हूं जहां अब यह इंडस्ट्री है। यह इंडस्ट्री पूरी तरह से हुनर का सम्मान करती है और इसमें लोगों का मनोरंजन करने की पूरी क्षमता है। अपने पति डैनियल और अपनी पूरी टीम के साथ मैं लगातार अपने काम में संतुलन बिठाने की कोशिश करती रही हूं।

अपने पूरे साल अनुभव के बारे में सनी लियोनी कहती हैं कि यह साल मेरे लिए अब तक का सबसे व्यस्त साल रहा। मैं इसे काम करने वाला साल भी बोल सकती हूं। इस साल का काम अगले साल पर निर्भर करेगा। उन्होंने कहा कि इस साल बहुत सी अच्छी चीजें घटित हुई हैं।

Related Post

उत्तराखंड: रोडवेज बस और बाइक की जबरदस्त टक्कर, मौके पर युवक की मौत

Posted by - November 6, 2019 0
उत्तराखंड।  कालाढूंगी-रामनगर हाईवे पर आज यानी बुधवार एक दर्दनाक हादसा हो गया है जिसमे रोडवेज बस और बाइक की टक्कर…
sanjay raut

महाराष्ट्र से देश में परिवर्तन की शुरुआत हुई और हमारा मिशन पूरा : संजय राउत

Posted by - November 27, 2019 0
मुंबई। महाराष्ट्र में मंगलवार को तेजी से बदले सियासी हालात के बाद आखिकार उद्धव ठाकरे को महा विकास आगाड़ी का…
अक्षय कुमार

बिना डाइटिंग घटाना हैं वजन तो खिलाड़ी अक्षय कुमार से जानें ये उपाय

Posted by - August 6, 2019 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार के स्वास्थ्य प्रेम के बारे में सभी जानते हैं। अक्षय अपनी हाल की तस्वीरों…

गुजरात से शुरू होगा रिलायंस का ई-कॉमर्स कारोबार-मुकेश अंबानी

Posted by - January 18, 2019 0
गांधीनगर। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी अपने ई-कॉमर्स मॉडल को सबसे पहले गुजरात में आजमाएंगे। अंबानी प्रभावशाली तरीके…