सुनीता बेबी

‘जवानी मांगे पानी-पानी’ पर सुनीता बेबी ने मचाया धमाल, फैंस बोले- डांस का नया अवतार

2093 0

मुंबई। हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का नाम तो हर कोई जानता है। अपने लटके-झटके से उन्होंने दुनिया को अपना फैन बना लिया है, लेकिन एक नाम और है जो इन दिनों सपना चौधरी को डांस में बराबर की टक्कर दे रहा है। वह नाम है हरियाणवी डांसर सुनीता बेबी का।

फैंस तो यहां तक कह रहे हैं कि सपना चौधरी के बाद अब सुनीता बेबी के अवतार में उन्हें नई डांसर मिल चुकी है

लॉकडाउन में सुनीता बेबी की पापुलैरिटी बढ़ती जा रही है। उनके डांस वीडियो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। कुछ फैंस तो यहां तक कह रहे हैं कि सपना चौधरी के बाद अब सुनीता बेबी के अवतार में उन्हें नई डांसर मिल चुकी है। सुनीता बेबी के डांस वीडियो इंटरनेट पर धमाल मचाए हुए है।

हरियाणवी गाने के बोल हैं- ‘जवानी मांगे पानी-पानी, पर जमकर थिरकती नजर आ रही हैं

सुनीता बेबी का डांस परफॉर्मेंस काफी पसंद किया जा रहा है। उनके अंदाज पर लोग फिदा हैं, आलम यह है कि दर्शकों की भीड़ में दूर-दूर तक सिर्फ मर्द दिखाई देते हैं। हाल ही में जो वीडियो इंटरनेट पर सनसनी मचा रहा है। उस वीडियो में सुनीता बेबी जबरदस्त डांस करती दिखाई दे रही हैं। उस हरियाणवी गाने के बोल हैं- ‘जवानी मांगे पानी-पानी। पर जमकर थिरकती नजर आ रही हैं।

 

 वीडियो को अब तक 6.5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है

इस वीडियो को अब तक 6.5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वह गाने में सपना चौधरी की तरह डांस करती नजर आ रही हैं। सुनीता बेबी का डांस परफॉर्मेंस काफी एनर्जेटिक होता है। इनका यह पहला गाना नहीं है, जिसको लोग इतना पसंद कर रहे हैं। इससे पहले भी सुनीता बेबी के कई डांस वीडियो वायरल हो चुके हैं। सुनीता बेबी सिर्फ हरियाणवी ही नहीं बॉलीवुड की कई मशहूर गानों में भी डांस करती नजर आई हैं।

हाल ही में उनका एक वीडियो और वायरल हुआ था, जिसमें सुनीता बेबी सपना चौधरी को टक्कर देती नजर आईं थीं। सुनीता बेबी का जो वीडियो सोशल मीडिया पर जो वायरल हो रहा है, उसके बोले हैं- गजबण पाणी ले चाली। इस गाने पर सपना चौधरी के कई डांस वीडियो वायरल हो चुके हैं।

Related Post

फिल्म ‘छपाक’ और तानाजी’ को रविवार की छुट्टी का मिला पूरा फायदा, हुई इतनी कमाई

Posted by - January 13, 2020 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। दीपिका पादुकोण की रिलीज हुई फिल्म ‘छपाक’ के कलेक्शन पर सभी लोगों की नजरें टिकी हुई हैं। दीपिका…
प्रियंका चोपड़ा

World Refugee Day : प्रियंका चोपड़ा ने बच्चों संग शेयर किया इमोशनल वीडियो

Posted by - June 20, 2019 0
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा नोबेल कॉज के बारे में बात करने में कभी पीछे नहीं हटती हैं। प्रियंका चाहे…

बर्थडे स्पेशल: 19 साल बाद टूटी थी इस अभिनेता की शादी,अब किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बना रहता है रिश्ता

Posted by - August 4, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। आज बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक्टिंग से…