Sudhakar Singh

कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने नितीश कैबिनेट से दिया इस्तीफा

463 0

पटना। बिहार सरकार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह (Sudhakar Singh) ने पद से इस्तीफा दे दिया है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष और कृषि मंत्री सुधाकर सिंह के पिता जगदानंद सिंह ने उनके इस्तीफे की पुष्टि करते हुए आज यहां कहा है कि कृषि मंत्री सुधाकर सिंह (Sudhakar Singh) ने इस्तीफा सरकार के पास भेज दिया है।

जगदानंद सिंह ने कहा कि बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने किसानों के प्रश्न को उठाया है लेकिन सिर्फ प्रश्न उठाने से कुछ नहीं होता है, उसके लिए त्याग भी करना पड़ता है। हम नहीं चाहते हैं कि कोई लड़ाई आगे बढ़े। सरकार अच्छी तरह से चले इसके लिए सुधाकर सिंह ने इस्तीफा सरकार को सौंप दिया है।

उल्लेखनीय है कि महागठबंधन की सरकार में राजद कोटे से मंत्री बने सुधाकर सिंह (Sudhakar Singh) ने भ्रष्टाचार को लेकर अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल था। सुधाकर सिंह ने खुले मंच से विभाग के अधिकारियों को चोर और खुद को उनका सरकार बताया था।

कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस बात को लेकर टोकने पर सुधाकर सिंह कैबिनेट की बैठक से उठकर चले गए थे। इसके बाद से ही उन्हें लेकर तरह-तरह की चर्चाएं थी।

Related Post

CM Vishnudev Sai

वीवाय साईरिसा कैंसर केयर सेंटर में मरीजों को मिलेंगी अत्याधुनिक सुविधाएं: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Posted by - February 26, 2024 0
रायपुर (खटपट न्यूज)।.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) ने आज राजधानी रायपुर में वीवाय साईरिसा कैंसर केयर सेंटर…
savin bansal

लखवाड़-व्यासी प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने में हम सबकी भूमिका अत्यंत गहन: डीएम

Posted by - November 20, 2025 0
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) की अध्यक्षता में लखवाड़-व्यासी जल विद्युत परियोजना से संबंधित महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की…
सिप्रमी

सिप्ला ने ‘कोविड-19’  के उपचार के लिए बाजार में उतारी ‘ सिप्रमी’

Posted by - June 22, 2020 0
मुम्बई। भारतीय दवा निर्माता कंपनी सिप्ला ने ‘कोविड-19’ के संक्रमितों के उपचार के लिए सिप्रमी के ब्रांड नाम से जेनेरिक…
AK Sharma

यूपी में कूड़ा प्रबंधन क्षमता को दोगुना करने की तैयारी, प्रतिदिन निकलता है 20 हजार टन कूड़ा

Posted by - July 31, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने बुधवार को विधानसभा में प्रश्नकाल के…