Sudhakar Singh

कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने नितीश कैबिनेट से दिया इस्तीफा

445 0

पटना। बिहार सरकार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह (Sudhakar Singh) ने पद से इस्तीफा दे दिया है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष और कृषि मंत्री सुधाकर सिंह के पिता जगदानंद सिंह ने उनके इस्तीफे की पुष्टि करते हुए आज यहां कहा है कि कृषि मंत्री सुधाकर सिंह (Sudhakar Singh) ने इस्तीफा सरकार के पास भेज दिया है।

जगदानंद सिंह ने कहा कि बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने किसानों के प्रश्न को उठाया है लेकिन सिर्फ प्रश्न उठाने से कुछ नहीं होता है, उसके लिए त्याग भी करना पड़ता है। हम नहीं चाहते हैं कि कोई लड़ाई आगे बढ़े। सरकार अच्छी तरह से चले इसके लिए सुधाकर सिंह ने इस्तीफा सरकार को सौंप दिया है।

उल्लेखनीय है कि महागठबंधन की सरकार में राजद कोटे से मंत्री बने सुधाकर सिंह (Sudhakar Singh) ने भ्रष्टाचार को लेकर अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल था। सुधाकर सिंह ने खुले मंच से विभाग के अधिकारियों को चोर और खुद को उनका सरकार बताया था।

कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस बात को लेकर टोकने पर सुधाकर सिंह कैबिनेट की बैठक से उठकर चले गए थे। इसके बाद से ही उन्हें लेकर तरह-तरह की चर्चाएं थी।

Related Post

डा. दिनेश शर्मा 

आम जनमानस को कोरोना से बचाना सरकार की पहली प्राथमिकता : डा. दिनेश शर्मा 

Posted by - April 2, 2020 0
लखनऊ। यूपी के उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने कोरोना महामारी से निपटने के लिए अपनी विधायक निधि से लखनऊ, आगरा…
अभिमन्यु मिथुन

अभिमन्यु मिथुन की हैट्रिक और एक ओवर में चटकाए पांच विकेट, रचा ‘महाइतिहास’

Posted by - November 29, 2019 0
नई दिल्ली। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2019 के पहले सेमीफाइनल कर्नाटक और हरियाणा की टीम के बीच शुक्रवार को महाइतिहास…
Mayur Dixit

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में वाहन दुर्घटनाओं पर डीएम जता चुके हैं चिंता

Posted by - June 28, 2025 0
जिलाधिकारी (Mayur Dixit) हरिद्वार के स्पष्ट निर्देशों के क्रम में, परिवहन विभाग उत्तराखंड द्वारा दिनांक 23 जून से 28 जून…
'हीरोपंति 2' का पोस्‍टर

टाइगर श्रॉफ ने फिल्‍म ‘हीरोपंति 2’ का पोस्‍टर सोशल मीडिया पर किया शेयर

Posted by - February 28, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पिछले साल ‘वॉर’ जैसी ब्‍लॉकबस्‍टर एक्‍शन फिल्‍म देने के बाद। इस साल ‘बागी 3’ के…
CM Yogi

योगगुरु स्वामी रामदेव ने की सीएम योगी से शिष्टाचार भेंट

Posted by - August 27, 2024 0
गोरखपुर। पतंजलि योगपीठ के संस्थापक, विश्व विख्यात योगगुरु स्वामी रामदेव (Baba Ramdev) ने जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सोमवार रात…