प्रदेश व देश को बचाने के लिए हुआ सुभासपा-सपा का गठबंधन- अखिलेश यादव

601 0

आजमगढ़। उत्तर प्रदश के मऊ जिले में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) के गठबंधन की घोषणा के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ पहुंचे। उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश राजभर ने प्रदेश में भाजपा के लिए सत्ता का दरवाजा खोला था और अब वही दरवाजा उन्होंने ही बंद कर दिया है। ऐसे में आगामी चुनाव में भाजपा का प्रदेश से पूरी तरह से सफाया हो जाएगा। सुभासपा और सपा के बीच हुआ गठबंधन प्रदेश के खुशहाली व बदलाव के लिए है।

अखिलेश यादव ने कहा कि मऊ में आयोजित सुभासपा की महापंचायत में उमड़ी भीड़ ने इस बात का अहसास करा दिया है कि वर्तमान सरकार से वे कितने त्रस्त हैं। सुभासपा व सपा के बीच हुआ गठबंधन प्रदेश व देश को बचाने के लिए हुआ है।

पूर्व सीएम एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पुलिस लाइन स्थित हैलीपैड पर मीडिया से बातचीत के दौरान कही। अखिलेश यादव ने पूर्वांचल के बारे में कहा कि पूर्वांचल की जनता राजनीतिज्ञ है, अपने सम्मान को समझती है। बलिया से लखनऊ तक भाजपा का सफाया होगा। आजमगढ़ न आने के सवाल पर कहा कि हमारे लिए आजमगढ़ इटावा की तरह से है। सरकार में न होने के बाद भी हम आजमगढ़ का ख्याल रखते हैं। सरकार की वादाखिलाफी को देखते हुए पिछली बार ही लैपटाप बांटने का फैसला लिया था।

किसानों के सवाल पर कहा कि सरकार किसानों की आय दोगुना करने की बात करती है, लेकिन किसान परेशान है, क्योंकि डीजल से लेकर खेती के काम आने वाले सभी सामानों के दाम दोगुना हो गए हैं। सरकार कल-कारखाने बेच रही है, इसलिए रोजगार के अवसर भी समाप्त हो रहे हैं।

Related Post

Brahmacharya initiation ceremony started in Maha Kumbh

महाकुम्भ में शुरू हुआ ब्रह्मचर्य दीक्षा समारोह

Posted by - January 15, 2025 0
महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ (Maha Kumbh) प्रयागराज में लगे मेला परिसर में स्थित ब्रह्मचारियों (Brahmachari) के अखाड़े श्री शंभू पंच अग्नि अखाड़ा…
Allahabad High Court

विद्युत हड़ताल नेताओं की कोर्ट ने लगाई फटकार, पूछा- वेतन काटकर क्यों न की जाए नुकसान की भरपाई

Posted by - March 22, 2023 0
प्रयागराज। यूपी में बिजली कर्मियों के 72 घंटे की हड़ताल (Electricity Strike) को लेकर हाईकोर्ट (Allahabad High Court) के आदेश…
Transfer

यूपी में 6 IAS का तबादला

Posted by - September 30, 2022 0
लखनऊ। यूपी सरकार ने शुक्रवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के छह अधिकारियों का तबादला (Transfer) कर दिया जबकि दो…
Flood

श्रावस्ती और कुशीनगर में बाढ़ में फंसे 87 लोगों की रेस्क्यू कर बचायी गयी जान

Posted by - July 7, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के बाढ़ प्रभावित इलाकों (Flood Affected Area) में राहत कार्यों में तेजी लाने, पीड़ितों…
CM Yogi honored the beneficiaries of various schemes.

मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित

Posted by - May 29, 2026 0
मऊ/लखनऊ:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मऊ में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक, चाबी, लैपटॉप,…