पश्चिमी यूपी के छात्रों को एएमयू-जामिया में मिले 10 फीसदी आरक्षण

पश्चिमी यूपी के छात्रों को एएमयू-जामिया में मिले 10 फीसदी आरक्षण, तभी समस्या होगी खत्म : केंद्रीय मंत्री

1125 0

नई दिल्ली। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) और जामिया विश्वविद्यालय दिल्ली (जामिया) में जो विरोध कर रहे हैं। वह सब राजनीति के तहत हो रहा है। जेएनयू और जामिया में मिलाकर जितने छात्र पढ़ते हैं। उससे ज्यादा तो यहां मेरठ कॉलेज में सीएए के पक्ष में बैठ चुके हैं।

पश्चिम के छात्रों को 10 फीसदी रिजर्वेशन दिलवा दीजिए, जामिया-एएमयू का इलाज कर देंगे

यह बात गुरुवार को केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तरफ देखते हुए कहा कि आप ही कुछ कर सकते हैं। पश्चिम के छात्रों को 10 फीसदी रिजर्वेशन दिलवा दीजिए, जामिया-एएमयू का इलाज कर देंगे।

पाकिस्तान में हिंदू अल्पसंख्यकों की बेटियों-बहनों को  उठाकर जबरन ले जाते हैं

पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन मंत्री डॉ. बालियान ने कहा कि पाकिस्तान से जो शरणार्थी यहां आए हुए हैं उनमें हमारे यहां आठ परिवार हैं। नागरिकता संशोधन कानून के पास होने से पहले मुझे भी इस बारे में ज्यादा अंदाजा नहीं था, लेकिन इसके बाद जब परिवारों के मुखिया से बात हुई तो सच सामने आया। एक परिवार के मुखिया ने बताया कि किस तरह से पाकिस्तान में हिंदू अल्पसंख्यकों की बेटियों-बहनों को जबरन उठाकर ले जाते हैं। ऐसा जुल्म सहने वालों को अगर नागरिकता दी जा रही है तो इसका भी विरोध हो रहा है।

षड्यंत्र के तहत हाथों में दिए पत्थर

उत्तर प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि पीएम मोदी ने अच्छा काम किया है जो इन लोगों को रास नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि भारत तेरे टुकड़े-टुकड़े करने वाले सुधर जाएं तो देश के सामने कोई नहीं टिक पाएगा। उन्होंने कहा कि सीएए का विरोध करने वालों से जब मीडिया ने सवाल किए तो उनके जवाब कैसे थे? कोई कह रहा था कि हमें ट्रैक्टर के कागज दिखाने पड़ेंगे। किसी को उसके बारे में कुछ पता ही नहीं था। षड्यंत्र के तहत लोगों के हाथों में पत्थर दिए गए। उन्होंने लोगों से पूछा कि उपद्रवियों के घर कौन गया? यह टुकड़ा-टुकड़ा गैंग देश को बांटने में लगा है।

जिन्ना के नाम पर भी हो रही है राजनीति

उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने बंटवारे के वक्त का जिक्र करते हुए कहा कि जिन्ना जैसे राक्षस को कुछ लोग अच्छा नेता बताते हैं। जिस व्यक्ति ने देश का सर्वनाश कर दिया उसके नाम पर भी राजनीति की जाती है। उन्होंने कहा कि जामिया-एएमयू में सांप्रदायिकता के नारे लगते हैं। इनका इलाज होना चाहिए।

Related Post

Yogi Cabinet gives green signal to SOP-2025 of GCC Policy-2024

Cabinet: जीसीसी नीति-2024 की एसओपी-2025 को योगी कैबिनेट की हरी झंडी

Posted by - January 6, 2026 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक (Yogi Cabinet Meeting) में उत्तर प्रदेश वैश्विक क्षमता केंद्र (GCC)…
प्रियंका गांधी

बेहतरीन संस्थानों को खोखला कर बेच रही है मोदी सरकार: प्रियंका गांधी

Posted by - November 20, 2019 0
नई दिल्ली। एयर इंडिया और बीपीसीएल को बेचने से जुड़े वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बयान को लेकर कांग्रेस महासचिव…
CM Yogi

पं. गोविंद बल्लभ पंत की 136वीं जयंती पर सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

Posted by - September 10, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री व देश के पूर्व गृहमंत्री भारत रत्न…
NCW

बलात्कार मामले में ममता बनर्जी के बयान पर NCW की अध्यक्ष भड़की

Posted by - April 13, 2022 0
कलकत्ता: राष्ट्रीय आयोग फॉर विमेन (NCW) अध्यक्ष रेखा शर्मा ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल (West Bengal) के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी…