CM Dhami

उत्तराखंड में बनेगा देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून: सीएम धामी

348 0

टनकपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि राज्य सरकार देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून बनाने जा रही है। कैबिनेट में इस पर निर्णय लिया जा चुका है।

इस कानून में अपराधियों को आजीवन कैद का प्रावधान किया जा रहा है। साथ ही उसकी संपत्ति भी जब्त की जाएगी। नकल में लिप्त अभ्यर्थी को 10 साल तक किसी भी परीक्षा में बैठने से अयोग्य कर दिया जाएगा।

रविवार को मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami)  चम्पावत में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सिस्टम में सुधार कर रहे हैं। परीक्षाओं की धांधली में शामिल लोगों को कानून की गिरफ्त में लाया गया है और उन पर कड़ी कार्रवाई भी की गई है।

पहले परीक्षाओं में गड़बड़ियों का पता ही नही लगता था। अगर पता लगता भी था तो कोई कार्यवाही नहीं होती थी। हमने गड़बड़ी करने वालों को जेल भेजा, उनकी सम्पत्तियों को ध्वस्त किया। हमने मुखबिर तंत्र को मजबूत किया है।

सीएम धामी ने उत्तरायणी मेले का किया शुभारंभ, चम्पावत को दी करोड़ों की सौगात

किसी प्रकार की धांधली का न केवल पता चल रहा है बल्कि गड़बड़ी करने वालों को अविलंब पकड़ा भी जा रहा है। हम अपने युवाओं के साथ कोई अन्याय नहीं होने देंगे। अब ये तो साफ है कि गड़बड़ी करके कोई बच नहीं सकता।

Related Post

Anand Bardhan

हवाई कनेक्टिविटी विस्तार पर जोर, नए धार्मिक व पर्यटन स्थलों को जोड़ने की तैयारी

Posted by - February 10, 2026 0
देहरादून: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण की उत्तराखण्ड…
Savin Bansal

असहाय बालिकाओं की विषम जीवन रूपी डगर में शिक्षा की शीतल छांव बना डीएम का प्रोजेक्ट ‘‘नंदा-सुनंदा’’

Posted by - June 24, 2025 0
देहरादून :  जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) ने अपनी टीम के साथ आज कलैक्टेªट परिसर में प्रोजेक्ट ‘‘नंदा सुनंदा’’ के अन्तर्गत…