CM Dhami

उत्तराखंड में बनेगा देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून: सीएम धामी

325 0

टनकपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि राज्य सरकार देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून बनाने जा रही है। कैबिनेट में इस पर निर्णय लिया जा चुका है।

इस कानून में अपराधियों को आजीवन कैद का प्रावधान किया जा रहा है। साथ ही उसकी संपत्ति भी जब्त की जाएगी। नकल में लिप्त अभ्यर्थी को 10 साल तक किसी भी परीक्षा में बैठने से अयोग्य कर दिया जाएगा।

रविवार को मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami)  चम्पावत में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सिस्टम में सुधार कर रहे हैं। परीक्षाओं की धांधली में शामिल लोगों को कानून की गिरफ्त में लाया गया है और उन पर कड़ी कार्रवाई भी की गई है।

पहले परीक्षाओं में गड़बड़ियों का पता ही नही लगता था। अगर पता लगता भी था तो कोई कार्यवाही नहीं होती थी। हमने गड़बड़ी करने वालों को जेल भेजा, उनकी सम्पत्तियों को ध्वस्त किया। हमने मुखबिर तंत्र को मजबूत किया है।

सीएम धामी ने उत्तरायणी मेले का किया शुभारंभ, चम्पावत को दी करोड़ों की सौगात

किसी प्रकार की धांधली का न केवल पता चल रहा है बल्कि गड़बड़ी करने वालों को अविलंब पकड़ा भी जा रहा है। हम अपने युवाओं के साथ कोई अन्याय नहीं होने देंगे। अब ये तो साफ है कि गड़बड़ी करके कोई बच नहीं सकता।

Related Post

Bandaru Dattatreya

रैडक्रास सोसायटी के सभी स्वयंसेवक बिना किसी भेदभाव के सच्चे दिल से निभाए अपना दायित्व

Posted by - May 8, 2024 0
चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय (Bandaru Dattatreya ) ने कहा कि समाज में रह रहे दीन-दुखी, जरूरतमंद, बेसहारा, गरीब…
CM Vishnu Dev Sai inaugurated 'Pandum Cafe' in Bastar

CM विष्णु देव साय ने बस्तर में ‘पंडुम कैफे’ का किया शुभारंभ, हिंसा छोड़ने वालों का किया स्वागत

Posted by - November 17, 2025 0
बस्तर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Dev Sai) ने बस्तर में सामाजिक-आर्थिक बदलाव के नए अध्याय की शुरुआत की…
मुख्यमंत्री राहत कोष में 12 लाख का चेक

अधिशासी अधिकारी सेवा संघ ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया 12 लाख का चेक

Posted by - April 23, 2020 0
लखनऊ। कोरोना से जंग जीतने के लिए उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिकारी सेवा संघ ने  नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन…