SS Sandhu

चारधाम की यात्रा में धोखाधड़ी व काला बाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: एसएस संधू

309 0

देहरादून। चारधाम की यात्रा (Chaardham Yatra) में यात्रियों के टिकटों की बुकिंग तथा अन्य मामलों में धोखाधड़ी और काला बाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी। यह निर्देश सोमवार को उत्तराखंड के मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु (SS Sandhu) ने दी है।

मुख्य सचिव डॉ.एस.एस. संधु (SS Sandhu) ने केदारनाथ हेली सेवा के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक ली। इस दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं के रजिस्ट्रेशन देखते हुए बहुत अधिक संख्या में यात्रियों के आने की संभावना है। यात्रियों को कम से कम परेशानियां हों, इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएं।

मुख्य सचिव ने कहा कि कालाबाजारी रोकने के लिए अधिक से अधिक आधुनिक तकनीक का प्रयोग किया जाए। इसके साथ ही धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ एफआईआर करवायी जाए। उन्होंने आईआरसीटीसी के साथ ही उत्तराखण्ड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण द्वारा भी लगातार अनुश्रवण की आवश्यकता बताई है।

25 हजार स्ट्रीट वेंडर्स को समय सीमा में उपलब्ध कराएं ऋण : मुख्य सचिव

मुख्य सचिव (SS Sandhu) ने चारधाम यात्रा से सम्बन्धित सभी जनपदों को आवश्यकतानुसार प्रशिक्षित पीआरडी जवान उपलब्ध कराने के लिए संबंधित विभाग को भी निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने शिकायतों के निस्तारण एवं रिफंड के लिए 24×7 व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने यात्रियों को नकली वेबसाइटों और साइबर धोखाधड़ी से बचने के लिए अधिक से अधिक जागरूकता फैलाने के भी निर्देश दिए हैं।

इस मौके पर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार,सचिव दिलीप जावलकर एवं अपर सचिव नागरिक उड्डयन सी.रविशंकर सहित अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

Related Post

CM Vishnu Dev Sai

युवाओं को मिलेंगे गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा के बेहतर अवसर: CM साय

Posted by - December 8, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Sai) ने आज नवा रायपुर में रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस के नवीन…
CM Dhami

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

Posted by - October 2, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को शहीद स्थल कचहरी में उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि…
CM Dhami released development booklet 2024

सीएम धामी ने सुनी जनसमस्याएं, विकास पुस्तिका 2024 का किया विमोचन

Posted by - March 9, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार की शाम टनकपुर स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय पर जनसमस्याएं सुनीं। उन्होंने…